Thursday, March 26, 2026
36.1 C
Raipur

MP Top 5 Breaking : भोपाल में हाई अलर्ट : दिल्ली धमाके के बाद पुलिस ने संभाली कमान, समेत एमपी की 5 बड़ी खबरें….

MP Top 5 Breaking :  भोपाल में हाई अलर्ट: दिल्ली धमाके के बाद पुलिस ने संभाली कमान

MP Top 5 Breaking : भोपाल। दिल्ली में हुए धमाके के बाद मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल समेत इंदौर, जबलपुर, ग्वालियर और उज्जैन में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। हजारों पुलिस जवानों को शहरभर में तैनात किया गया है। भोपाल पुलिस कंट्रोल रूम में जिलेभर के अफसरों को तलब किया गया है। रेलवे स्टेशन, एयरपोर्ट, बस स्टैंड, बाजारों और मॉल्स में सख्त चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इंटेलिजेंस और साइबर पुलिस भी सोशल मीडिया पर अफवाहों पर नजर रख रही है। गौरतलब है कि भोपाल से पहले भी कई बार प्रतिबंधित संगठनों से जुड़े अपराधी गिरफ्तार हो चुके हैं। दिल्ली से भोपाल की सीधी हवाई, रेल और सड़क कनेक्टिविटी को देखते हुए सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हैं।

 लाड़ली बहनों को बड़ी सौगात: कल आएंगे खाते में 1500 रुपये

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बुधवार को लाड़ली बहना योजना की अगली किश्त जारी करेंगे। राज्यभर की 1 करोड़ 26 लाख बहनों को अब हर महीने ₹1500 दिए जाएंगे। मुख्यमंत्री सिवनी में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम से सिंगल क्लिक के माध्यम से राशि ट्रांसफर करेंगे। कार्यक्रम में महिलाओं के सशक्तिकरण पर भी चर्चा होगी। सरकार का दावा है कि यह राशि सीधे खातों में जाएगी, जिससे ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों की महिलाओं को आर्थिक सशक्तिकरण में मदद मिलेगी।

READ MORE : Amit Baghel Controversy : कहाँ छिपा है भगोड़ा अमित बघेल? पुलिस ने घोषित किया इतने हजार का इनाम….

 ‘उद्योग संगम’ में मध्यप्रदेश की दमदार उपस्थिति, सीएम मोहन यादव करेंगे विजन साझा

नई दिल्ली/भोपाल। राजधानी दिल्ली में आज आयोजित “उद्योग संगम” में मध्यप्रदेश अपने नवाचारों और निवेशक फ्रेंडली विजन की प्रस्तुति देगा।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सुषमा स्वराज भवन में आयोजित इस राष्ट्रीय सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल मुख्य अतिथि रहेंगे।कार्यक्रम में Business Reform Action Plan (BRAP 2024) के परिणाम जारी होंगे और Ease of Doing Business में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले राज्यों को सम्मानित किया जाएगा। मध्यप्रदेश का Invest MP Portal और राज्य के उद्योग नवाचार इस मंच पर विशेष आकर्षण का केंद्र रहेंगे।

मध्यप्रदेश में ठंड ने तोड़ा रिकॉर्ड: 14 जिलों में शीतलहर का अलर्ट

भोपाल। मध्यप्रदेश में ठंड ने इस बार पहाड़ी इलाकों से भी ज्यादा असर दिखाया है। मौसम विभाग ने राज्य के 14 जिलों में शीतलहर (Cold Wave) का अलर्ट जारी किया है। बीती रात 11 शहरों में तापमान 10 डिग्री से नीचे चला गया। इंदौर 7.9, भोपाल 8.8, ग्वालियर 10.5 और जबलपुर 10.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।राज्य का सबसे ठंडा स्थान शहडोल का कल्याणपुर रहा, जहां पारा 7.2 डिग्री दर्ज किया गया।विशेष बात यह है कि हिमाचल, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर जैसे पहाड़ी राज्यों की तुलना में इंदौर और भोपाल में तापमान और नीचे चला गया है।

READ MORE : Actor dharmendra passes away:फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र का 89 साल की उम्र में हुआ निधन, ब्रीच कैंडी अस्पताल में ली अंतिम सांस,

दिल्ली धमाके के बाद डीजीपी का सख्त अलर्ट: सभी जिले तैयार रहें

भोपाल। दिल्ली धमाके के बाद मध्यप्रदेश पुलिस मुख्यालय से राज्यभर में हाई अलर्ट जारी किया गया है।
डीजीपी कैलाश मकवाना ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए सभी IG, DIG और SP को निर्देश दिए हैं कि संवेदनशील स्थानों पर पुलिस उपस्थिति बढ़ाई जाए और हर संदिग्ध गतिविधि पर नजर रखी जाए।सभी जिलों में बम निरोधक दस्ते और डॉग स्क्वॉड को तैयार रहने के आदेश दिए गए हैं। साथ ही अफवाहों पर रोक लगाने के लिए साइबर पुलिस को सोशल मीडिया पर सक्रिय निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं।

Share The News

Latest YouTube Videos

Jaggi murder case: जग्गी हत्याकांड केस रिओपन, 2 CSP, थाना प्रभारी समेत अन्य को हुई थी सजा..

Jaggi murder case: जग्गी हत्याकांड केस रिओपन, 2 CSP, थाना प्रभारी समेत अन्य को हुई थी सजा..

US Israel Iran War: America – Israel – Iran जंग, India की तेल-गैस सप्लाई पर कितना खतरा?

US Israel Iran War: America – Israel – Iran जंग, India की तेल-गैस सप्लाई पर कितना खतरा?

Gold-Silver price crash: Iran युद्ध के बीच Silver 15,000 और Gold 8,000 रुपये सस्ता

Gold-Silver price crash: Iran युद्ध के बीच Silver 15,000 और Gold 8,000 रुपये सस्ता

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें

कुदरगढ़ महोत्सव 2026, ग्राम कुदरगढ़

कुदरगढ़ महोत्सव 2026, ग्राम कुदरगढ़

CAPF Bill 2026 : क्या है CAPF विधेयक,आसान भाषा में समझें, CAPF बनाम IPS

CAPF Bill 2026 : क्या है CAPF विधेयक,आसान भाषा में समझें, CAPF बनाम IPS

Latest YouTube Shorts

MBBS छोड़ कला को चुनाबनीं ‘रंगोली क्वीन’ शिखा शर्मा

MBBS छोड़ कला को चुनाबनीं ‘रंगोली क्वीन’ शिखा शर्मा

देखिए इस प्यारी बच्ची का दिव्य दुर्गा अवतार

देखिए इस प्यारी बच्ची का दिव्य दुर्गा अवतार

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Related Articles

Popular Categories