MP TOP 5 BREAKING
1. उज्जैन दौरे पर रहेंगे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, रेलवे कार्यक्रम में वर्चुअल शामिल होंगे
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज उज्जैन के विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे। सुबह 10:30 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए रेल मंत्रालय के कार्यक्रम में भाग लेंगे और भावनगर-अयोध्या एक्सप्रेस, रीवा-पुणे एक्सप्रेस एवं जबलपुर-रायपुर ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे।
2. भोपाल में मछली परिवार की 10 करोड़ की कोठी पर चलेगा बुलडोजर, सुप्रीम कोर्ट ने दिया 15 दिन का अल्टीमेटम
अनंतपुरा में बनी आलीशान कोठी को गिराने की तैयारी तेज़। प्रशासन ने कोठी मालिकों को नोटिस देकर अंतिम मौका दिया है। 50 एकड़ में फैली 200 करोड़ की अवैध संपत्ति पर प्रशासन का शिकंजा।
3. MD ड्रग्स कनेक्शन में बड़े रसूखदार अब भी फरार, पुलिस की पकड़ से बाहर जिम ट्रेनर और डॉक्टर
भोपाल में MD ड्रग्स सप्लाई केस में पुलिस की जांच जारी है। 11 दिन बाद भी बड़े ग्राहक और सप्लायर फरार। पुलिस को जिम और क्लिनिक के जरिए ड्रग्स सप्लाई के सबूत मिले हैं।
4. हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट नहीं लगवाने वालों की मुश्किलें बढ़ेंगी, सभी RTO सेवाएं होंगी बंद
भोपाल में पुराने नंबर प्लेट वाले वाहनों पर सख्ती। हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट नहीं होने पर डुप्लीकेट RC, ट्रांसफर, फिटनेस सर्टिफिकेट जैसी RTO सेवाएं बंद की जाएंगी। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बावजूद कई वाहन मालिक नहीं मान रहे।
5. मध्यप्रदेश के 9 जिलों में भारी बारिश का रेड अलर्ट, ग्वालियर-चंबल और सागर संभाग में होगी 4 इंच तक बारिश
प्रदेश में अगले 48 घंटे भारी। ग्वालियर, मुरैना, भिंड, शिवपुरी, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर समेत 9 जिलों में भारी बारिश का अनुमान। भोपाल-इंदौर में भी हल्की बौछारें संभावित।











