MP TOP 5 BREAKING
1. सीएम डॉ. मोहन यादव का आज व्यस्त दिन, विधानसभा से लेकर तुलसी जयंती तक रहेंगे सक्रिय
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज सुबह 10:45 बजे विधानसभा पहुंचेंगे। 11 बजे विभागीय प्रश्नोत्तरी में भाग लेंगे। दोपहर 3 बजे रेल मंत्री के साथ वर्चुअल प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। शाम 5 बजे मानस भवन में तुलसी जयंती एवं अलंकरण समारोह में शामिल होंगे। 5:55 बजे निवास लौटेंगे।
2. दिल्ली में बीजेपी सांसदों की बड़ी बैठक, सरकार-संगठन ने बनाई साझा रणनीति
नई दिल्ली स्थित एमपी भवन में मुख्यमंत्री मोहन यादव, शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल समेत भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने सभी लोकसभा-राज्यसभा सांसदों के साथ बैठक कर संगठन विस्तार और प्रदेश विकास पर मंथन किया। संगठन और सरकार के समन्वय पर खास फोकस रहा।
3. सुप्रीम कोर्ट में आज होगी सागर दलित हत्याकांड मामले की सुनवाई
सागर के बरोदिया नोनागीर में दलित परिवार के तीन सदस्यों की हत्या के चर्चित मामले में सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई होगी। कोर्ट ने पहले ही राज्य सरकार और CBI को नोटिस जारी किया था। इस मामले में राहुल गांधी, मायावती और मुख्यमंत्री मोहन यादव ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की थी।
4. भोपाल में बिना हेलमेट नहीं मिलेगा पेट्रोल, आज से सख्ती शुरू
भोपाल कलेक्टर के आदेश के बाद आज से राजधानी के सभी पेट्रोल पंपों पर बिना हेलमेट पेट्रोल नहीं मिलेगा। दोपहिया वाहन चालकों को हेलमेट पहनना अनिवार्य कर दिया गया है। प्रशासन ने सख्ती से पालन के निर्देश दिए हैं।
5. एमपी विधानसभा में आज गूंजेगा 108 एंबुलेंस घोटाले का मुद्दा
विधानसभा के मानसून सत्र के पांचवें दिन नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार 108 एंबुलेंस सेवा में गड़बड़ी का मुद्दा उठाएंगे। जय अंबे इमरजेंसी सर्विसेस पर समय पर मरीजों को सेवा नहीं देने के आरोप हैं। सदन में 81 याचिकाओं, 4 अशासकीय संकल्पों और जल संरक्षण पर भी चर्चा होगी।











