Wednesday, March 25, 2026
32.1 C
Raipur

MP में बर्फीली सर्दी का कहर, ठंड ने तोड़े रिकॉर्ड, कई जिलों में घना कोहरा

भोपाल : मध्य प्रदेश में कड़ाके की ठंड ने जनजीवन को पूरी तरह जकड़ लिया है। शीतलहर और घने कोहरे के बाद अब प्रदेश के कई हिस्सों में ‘बर्फीली’ सर्दी का असर साफ नजर आ रहा है। छतरपुर जिले के नौगांव में न्यूनतम तापमान 1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो प्रदेश में इस सीजन का अब तक का सबसे कम तापमान है। वहीं नर्मदापुरम जिले के पचमढ़ी में ओस की बूंदें जमने लगी हैं। पेड़-पौधों की पत्तियों, घास, दोपहिया वाहनों की सीट और चारपहिया वाहनों के शीशों पर जमी बर्फ जैसी परत ने ठंड की तीव्रता को और बढ़ा दिया है।

भोपाल-उज्जैन समेत कई शहरों में ‘कोल्ड डे’

बीते 24 घंटों के दौरान प्रदेशभर में मौसम शुष्क रहा, लेकिन ठंड का असर कम नहीं हुआ। शहडोल जिले में शीतलहर चली, जबकि भोपाल, उज्जैन, सीहोर, खंडवा, रतलाम, टीकमगढ़, राजगढ़, विदिशा और दतिया में कोल्ड डे की स्थिति बनी रही। ग्वालियर, जबलपुर, खजुराहो, इंदौर, दमोह, सागर, गुना, नर्मदापुरम और रायसेन में घना कोहरा देखने को मिला, जिससे दृश्यता प्रभावित रही।

Read More : Suresh Kalmadi No More : पूर्व सांसद सुरेश कलमाड़ी का निधन, 82 वर्ष की उम्र में पुणे में ली अंतिम सांस

वेस्टर्न डिस्टर्बेंस बढ़ा सकता है ठंड

मौसम विभाग के अनुसार पाकिस्तान के पंजाब बॉर्डर के पास सक्रिय वेस्टर्न डिस्टर्बेंस हिमालय से टकरा सकता है। इसके चलते उत्तर भारत में बारिश और पहाड़ों पर बर्फबारी की संभावना है, जिसका असर मध्य प्रदेश पर भी पड़ सकता है। इससे अगले कुछ दिनों तक सर्दी और अधिक तीखी रहने के आसार हैं।

कोल्ड डे और घने कोहरे का अलर्ट

IMD ने ग्वालियर, भिंड, मुरैना, रीवा, मऊगंज, सतना और निवाड़ी के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, जहां घना कोहरा छाने की चेतावनी दी गई है। वहीं दतिया, पन्ना, छतरपुर और टीकमगढ़ में कोल्ड डे को लेकर सतर्क रहने को कहा गया है।

तापमान का हाल

शहडोल जिले के कल्याणपुर में न्यूनतम तापमान 3.8 डिग्री, दतिया में 4.4 डिग्री और राजगढ़ व खजुराहो में 5.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मुरैना और बालाघाट के मलाजखंड में पारा 5.5 डिग्री तक गिरा। वहीं प्रदेश में सबसे अधिक तापमान छिंदवाड़ा में 26.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

Share The News

Latest YouTube Videos

Gold-Silver price crash: Iran युद्ध के बीच Silver 15,000 और Gold 8,000 रुपये सस्ता

Gold-Silver price crash: Iran युद्ध के बीच Silver 15,000 और Gold 8,000 रुपये सस्ता

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें

कुदरगढ़ महोत्सव 2026, ग्राम कुदरगढ़

कुदरगढ़ महोत्सव 2026, ग्राम कुदरगढ़

CAPF Bill 2026 : क्या है CAPF विधेयक,आसान भाषा में समझें, CAPF बनाम IPS

CAPF Bill 2026 : क्या है CAPF विधेयक,आसान भाषा में समझें, CAPF बनाम IPS

Khallari Temple ropeway accident: खल्लारी मंदिर रोप-वे हादसा केबल टूटने से मचा हड़कंप, महिला की मौ*त

Khallari Temple ropeway accident: खल्लारी मंदिर रोप-वे हादसा केबल टूटने से मचा हड़कंप, महिला की मौ*त

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें

Latest YouTube Shorts

MBBS छोड़ कला को चुनाबनीं ‘रंगोली क्वीन’ शिखा शर्मा

MBBS छोड़ कला को चुनाबनीं ‘रंगोली क्वीन’ शिखा शर्मा

देखिए इस प्यारी बच्ची का दिव्य दुर्गा अवतार

देखिए इस प्यारी बच्ची का दिव्य दुर्गा अवतार

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Related Articles

Popular Categories