MP Politics :सम्मेलनों से क्या मिला? जीतू पटवारी ने सरकार से मांगा इन्वेस्टमेंट पर श्वेत पत्र

0
90
CG Politics
CG Politics

MP Politics :भोपाल। मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने सरकार के निषादराज सम्मेलन को लेकर बयान देते हुए कहा कि किसी वर्ग की भावनाओं को समझना और उनका निराकरण करना अच्छी बात है, इसके लिए धन्यवाद देना चाहिए। लेकिन साथ ही सवाल भी खड़ा किया कि अब तक सरकार ने जितने वर्गों के सम्मेलन किए, उनसे वास्तव में कितना लाभ हुआ?

MP Politics : :पटवारी ने पूछा कि इन सम्मेलनों के बाद क्या सरकार ने संबंधित वर्गों की आर्थिक, रोजगार और सामाजिक स्थिति पर कोई ठोस संज्ञान लिया है? मुख्यमंत्री के विदेश दौरे पर भी पटवारी ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि अगर वे निवेश लाने के प्रयास में विदेश जा रहे हैं तो यह सही है। उन्होंने इंदौर और पंजाब में हुए इन्वेस्टर्स मीट की भी चर्चा की और कहा कि सरकार को अब इस पर श्वेत पत्र लाना चाहिए।

MP Politics ::पटवारी ने सरकार से यह भी मांग की कि वह सार्वजनिक रूप से बताए कि अब तक इन्वेस्टर्स समिट से कितना निवेश आया, कितना खर्च हुआ और कितने लोगों को रोजगार मिला।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here