MP NEWS : भोपाल। राजधानी में आवारा कुत्तों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। ताज़ा मामला बागमुगलिया कटारा हिल्स स्थित पेबल बे फेस-1 का है, जहां एक आवारा कुत्ते ने मासूम बच्चे पर हमला कर घायल कर दिया।
MP NEWS : स्थानीय निवासियों ने नाराजगी जताते हुए कहा कि नगर निगम की टीमें कई बार इन कुत्तों को पकड़ने पहुंची, लेकिन इलाके के कुछ डॉग लवर्स कुत्तों को छुड़ाकर पकड़ने नहीं देते। निवासियों का कहना है कि इस तरह की घटनाओं में जिन लोगों ने पकड़ने से रोका, उन पर भी जिम्मेदारी तय होनी चाहिए।
MP NEWS : लोगों का मानना है कि अगर ऐसे लोगों पर सख्त कार्रवाई नहीं की गई तो भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति हो सकती है और बच्चों की सुरक्षा खतरे में बनी रहेगी।











