MP NEWS: NEET पेपर लीक मामले में सीहोर कनेक्शन! श्री सत्यसाई यूनिवर्सिटी से जुड़ा आरोपी शुभम गिरफ्तार

MP NEWS: देशभर में सुर्खियों में बने NEET पेपर लीक मामले में अब मध्यप्रदेश के सीहोर का नाम भी जुड़ता नजर आ रहा है। मामले में राजस्थान पुलिस ने आरोपी शुभम खैरनार को महाराष्ट्र के नाशिक से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस उससे लगातार पूछताछ कर रही है और पूरे नेटवर्क के बारे में जानकारी जुटाने में लगी हुई है।

सीहोर की श्री सत्यसाई यूनिवर्सिटी से जुड़ा है आरोपी

MP NEWS: जांच में सामने आया है कि आरोपी शुभम खैरनार का संबंध सीहोर स्थित श्री सत्यसाई यूनिवर्सिटी से रहा है। शुभम यहां आयुर्वेद चिकित्सा पाठ्यक्रम बीएएमएस का छात्र रह चुका है।

MP NEWS:इसी कनेक्शन के सामने आने के बाद अब इस हाईप्रोफाइल पेपर लीक मामले के तार सीहोर से भी जुड़े होने की आशंका जताई जा रही है। जांच एजेंसियां यह पता लगाने की कोशिश कर रही हैं कि आरोपी का विश्वविद्यालय और वहां के अन्य लोगों से कितना संपर्क था।

READ MORE: Pratik Yadav passes away :अखिलेश यादव के भाई प्रतीक यादव का निधन: अचानक बिगड़ी तबीयत, लखनऊ में इलाज के दौरान मौत; परिवार और राजनीति में शोक

यूनिवर्सिटी प्रबंधन ने दी सफाई

MP NEWS:मामले में नाम सामने आने के बाद विश्वविद्यालय प्रबंधन ने अपनी सफाई पेश की है। विश्वविद्यालय के कुलपति मुकेश तिवारी ने कहा कि शुभम ने वर्ष 2021 में बीएएमएस कोर्स में एडमिशन लिया था, लेकिन इसके बाद वह कभी नियमित रूप से कॉलेज नहीं आया।

MP NEWS:कुलपति ने बताया कि शुभम न तो किसी परीक्षा में शामिल हुआ और न ही उसने किसी शैक्षणिक गतिविधि में भाग लिया। विश्वविद्यालय का कहना है कि आरोपी का संस्थान से सिर्फ नामांकन तक ही संबंध रहा है।

जांच एजेंसियां खंगाल रही आरोपी का नेटवर्क

MP NEWS:राजस्थान पुलिस और अन्य जांच एजेंसियां अब आरोपी शुभम के पुराने रिकॉर्ड, संपर्क और गतिविधियों की जांच कर रही हैं। माना जा रहा है कि पूछताछ में कई बड़े खुलासे हो सकते हैं।

READ MORE: Jitu Patwari Sagar Visit : सागर: शराब माफिया की मारपीट में दो मौतों पर बिफरे जीतू पटवारी; शाहपुर पहुंचकर सरकार को घेरा

MP NEWS:NEET पेपर लीक मामले ने देशभर में शिक्षा व्यवस्था और परीक्षा प्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। अब यह देखना अहम होगा कि जांच में और किन लोगों के नाम सामने आते हैं और इस पूरे नेटवर्क की जड़ें आखिर कहां तक फैली हुई हैं।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories