इंदौर| सराफा थाना पुलिस ने एक ऐसे शातिर ठग को गिरफ्तार किया है जो व्यापारियों के साथ धोखाधड़ी कर महंगे सामान हड़प लिया करता था। आरोपी की पहचान सचिन यादव के रूप में हुई है, जो वृंदावन कॉलोनी, थाना भंवरकुआं क्षेत्र का निवासी है।
जानकारी के अनुसार, सराफा क्षेत्र में ज्वेलरी और ब्रांडेड आइटम की दुकानों पर आरोपी सामान खरीदने के बहाने पहुंचता था। वह दुकानदारों से महंगे आइटम लेकर कहता था, “पैसे लेकर अभी आता हूं,” और फिर मौके से फरार हो जाता था।
Read More : दीपावली 2025 : 20 अक्टूबर को ही होगा महालक्ष्मी-यमदीपदान पूजन, जानें सबसे शुभ मुहूर्त और समय
इस तरह की घटनाओं की रिपोर्ट के बाद थाना प्रभारी की टीम ने सीसीटीवी फुटेज खंगाली और आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार किया। जांच के दौरान आरोपी से करीब 35 लाख रुपए मूल्य का चोरी और ठगी का सामान बरामद किया गया, जिसमें महंगे इलेक्ट्रॉनिक आइटम, ज्वेलरी और कपड़े शामिल हैं।
पुलिस पूछताछ में पता चला कि आरोपी पहले भी पटना सहित अन्य शहरों में इसी तरह की वारदातें कर चुका है। वह खुद को व्यापारी बताकर दुकानदारों का भरोसा जीतता था और फिर माल लेकर फरार हो जाता था।
इस कार्रवाई में उप निरीक्षक चयन सिंह चौहान, आरक्षक गौतम और टीम के अन्य सदस्यों की सराहनीय भूमिका रही। पुलिस आयुक्त ने पूरी टीम को उत्कृष्ट कार्य के लिए बधाई दी।
Read More : Rewa : ऑटो चालक ने 9 वर्षीय मासूम से किया दुष्कर्म, एसपी के दखल के बाद मामला दर्ज; आरोपी हिरासत में
सराफा थाना पुलिस का कहना है कि आरोपी से पूछताछ जारी है और संभावना है कि उसके द्वारा अन्य शहरों में की गई ठगी की घटनाओं का भी खुलासा हो सकता है।
राजकुमार इठोलिया, थाना प्रभारी सराफा:
“आरोपी को गिरफ्तार कर बरामद सामान के साथ पुलिस की टीम ने बड़ा सफलता हासिल की है। पूछताछ जारी है और अन्य मामलों में उसकी संलिप्तता का पता लगाया जा रहा है।”













