MP NEWS : भोपाल। पुलिस मुख्यालय ने कड़ा आदेश जारी किया है कि अब पुलिसकर्मी भी बिना हेलमेट वाहन चलाते हुए नहीं देखे जाएंगे। अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक शाहिद अबसार ने सभी पुलिस इकाइयों को पत्र लिखकर निर्देश दिए हैं कि बिना हेलमेट चलने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ कड़ाई से विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
READ MORE : सीएम मोहन यादव आज करेंगे राज्य स्तरीय वन जीव सप्ताह 2025 का शुभारंभ…
MP NEWS : पुलिसकर्मियों के हेलमेट न पहनने के फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद यह कदम उठाया गया है। अब नियमों का उल्लंघन करने वाले पुलिसकर्मियों के ड्राइविंग लाइसेंस तक निरस्त किए जा सकते हैं, ताकि सभी अधिकारियों और जवानों के लिए कानून का पालन एक उदाहरण बने। यह आदेश राज्य भर की पुलिस इकाइयों में तुरंत प्रभाव से लागू होगा।
READ MORE : Mahakal Shringar Aarti Live : अभी चल रही भव्य आरती, आप भी करें दर्शन…











