MP NEWS : भोपाल : मध्यप्रदेश में शिक्षा के अधिकार (RTE) के तहत लॉटरी प्रक्रिया के जरिए 1.06 लाख से अधिक बच्चों को प्राइवेट स्कूलों में प्रवेश दिया गया है। राज्यभर के करीब 22 हजार निजी स्कूलों में इन बच्चों को बिना फीस के पढ़ाई का अवसर मिलेगा।
MP NEWS : इस वर्ष कुल 1 लाख 22 हजार 551 सीटों के लिए 1 लाख 78 हजार 714 आवेदन प्राप्त हुए थे। दस्तावेज सत्यापन के बाद पात्र बच्चों को लॉटरी के माध्यम से स्कूल आवंटित किए गए।
MP NEWS : इनमें से लगभग 51 हजार बच्चों को उनकी पहली पसंद के स्कूल मिले हैं, जबकि बाकी बच्चों को उनके द्वारा चुने गए अन्य विकल्पों के आधार पर स्कूल आवंटित किए गए हैं।
MP NEWS : चयनित बच्चों को 3 अप्रैल से 15 अप्रैल के बीच संबंधित स्कूल में जाकर प्रवेश प्रक्रिया पूरी करनी होगी। वहीं, जिन बच्चों को पहले चरण में सीट नहीं मिल सकी है, वे 15 अप्रैल के बाद दोबारा विकल्प भर सकेंगे। इसके बाद रिक्त सीटों पर दूसरे चरण की लॉटरी प्रक्रिया आयोजित की जाएगी।











