MP NEWS: भोपाल। बांग्लादेशी घुसपैठियों को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच भोपाल के विधायक रामेश्वर शर्मा ने बड़ा बयान देते हुए भारत सरकार की हालिया कार्रवाई को “जरूरी और स्वागत योग्य कदम” बताया है। उन्होंने कहा कि देश की सुरक्षा और मूल नागरिकों के अधिकारों की रक्षा करना सरकार की नैतिक और संवैधानिक जिम्मेदारी है।
MP NEWS: रामेश्वर शर्मा ने अपने बयान में कहा कि कुछ विदेशी नागरिक अवैध रूप से भारत में प्रवेश कर नकली दस्तावेज बनवा रहे हैं और भारत के मूल नागरिक बनकर यहां की सुविधाएं और अधिकार छीन रहे हैं।ये लोग जब किसी घटना में शामिल होते हैं, तब भारत के खिलाफ खड़े हो जाते हैं। ऐसे तत्वों को बर्दाश्त नहीं किया जा सकता,” उन्होंने कहा।
MP NEWS: विधायक ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के उस निर्देश का भी समर्थन किया जिसमें सभी लोगों से वैध दस्तावेज प्रस्तुत करने को कहा गया है। उन्होंने कहा कि जो ऐसा नहीं कर पाएंगे, उन्हें भारत छोड़ना होगा। यह कोई एक राज्य का मामला नहीं है, बल्कि पूरे देश की सुरक्षा से जुड़ा मुद्दा है। हम इसके लिए भारत सरकार को धन्यवाद देते हैं,”शर्मा ने कहा।
MP NEWS: जनता से सहयोग की अपील
MP NEWS: रामेश्वर शर्मा ने आम जनता और स्थानीय प्रशासन से आह्वान किया कि वे भारत सरकार, भारतीय सेना और पुलिस का पूरा सहयोग करें, ताकि कोई भी अपराधी या देश विरोधी व्यक्ति भारत में छिपकर न रह सके। बयान के अंत में विधायक ने स्पष्ट किया कि किसी भी सरकार को केवल वोट बैंक की राजनीति नहीं, बल्कि देश की सुरक्षा को प्राथमिकता देनी चाहिए।हमें हिंदुस्तान की तरफ देखना है, न कि सिर्फ वोट की तरफ। देश और नागरिकों की सुरक्षा सबसे ऊपर होनी चाहिए,” उन्होंने कहा।
MP NEWS: रामेश्वर शर्मा का यह बयान ऐसे समय में आया है जब देशभर में घुसपैठियों और अवैध नागरिकों को लेकर सख्ती बढ़ाई जा रही है और केंद्रीय गृह मंत्रालय ने देशव्यापी दस्तावेज सत्यापन अभियान शुरू किया है।











