MP NEWS: सतवास में वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, लाखों की अवैध वन उपज जब्त कर दो गोदाम सील

MP NEWS: देवास जिले के सतवास क्षेत्र में वन विभाग ने अवैध वन उपज के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए लाखों रुपये की सामग्री जब्त कर ली है। इस कार्रवाई के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है।

मुखबिर की सूचना पर हुई कार्रवाई

MP NEWS: वन विभाग को सूचना मिली थी कि कुछ व्यापारियों के गोदामों में अवैध रूप से वन उपज का भंडारण किया जा रहा है। सूचना के आधार पर टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए पुनासा रोड और वार्ड क्रमांक-4 स्थित दो अलग-अलग गोदामों पर छापा मारा।

छापे में भारी मात्रा में वन उपज बरामद

MP NEWS: कार्रवाई के दौरान टीम ने करीब 8 क्विंटल प्रतिबंधित धावड़ा गोंद बरामद किया। इसकी बाजार कीमत लगभग 5 लाख रुपये आंकी जा रही है।

MP NEWS: जांच में यह भी सामने आया कि धावड़ा गोंद को गेहूं की बोरियों और ढेर के नीचे छिपाकर रखा गया था, ताकि किसी को शक न हो सके।

MP NEWS: MP NEWS: देवास में दर्दनाक सड़क हादसा: तेज रफ्तार कार ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, चालक की मौत

MP NEWS: इसके अलावा गोदामों से 70 से 80 क्विंटल अचार की गुठली भी बरामद की गई, जिसे कम कीमत पर खरीदकर अधिक दामों में बेचने की तैयारी थी। साथ ही बड़ी मात्रा में महुआ फूल भी जब्त किया गया है।

दस्तावेज नहीं दिखा सके व्यापारी

MP NEWS: वन विभाग की टीम ने जब मौके पर व्यापारियों से वैध दस्तावेज और लाइसेंस मांगे, तो वे कोई भी कागजात प्रस्तुत नहीं कर सके।

MP NEWS: अधिकारियों का कहना है कि अवैध गतिविधियों की आशंका इसी बात से मजबूत होती है कि सामग्री को छिपाकर रखा गया था और कोई वैध अनुमति मौजूद नहीं थी।

दोनों गोदाम सील, जांच जारी

MP NEWS: कार्रवाई के बाद वन विभाग ने दोनों गोदामों को सील कर दिया है। अधिकारियों ने बताया कि पूरे मामले की गहन जांच की जा रही है और आगे भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।

READ MORE: MP NEWS: इंदौर में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, TPS-4 क्षेत्र से हटाए गए 20 से ज्यादा अवैध कब्जे

इलाके में चर्चा का माहौल

MP NEWS: इस कार्रवाई के बाद सतवास और आसपास के क्षेत्रों में चर्चा का माहौल है। लोग इसे वन विभाग की बड़ी और सख्त कार्रवाई के रूप में देख रहे हैं।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories