Saturday, August 15, 2026
Home Madhya Pradesh MP NEWS : नशे में धुत युवक ने घर में घुसकर किया...

MP NEWS : नशे में धुत युवक ने घर में घुसकर किया हमला, परिवार ने की बेरहमी से पिटाई, वीडियो वायरल

0
129
MP NEWS
MP NEWS

MP NEWS : टीकमगढ़: टीकमगढ़ शहर में देर रात नशे में धुत युवक का उत्पात भारी पड़ गया। युवक ने एक व्यवसायी के घर में घुसकर गाली-गलौज के बाद धारदार हथियार से हमला करने की कोशिश की, लेकिन मौके पर मौजूद परिजनों ने उसे दबोच लिया और जमकर पिटाई कर दी। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

MP NEWS : यह मामला 23 मई की रात का है। मनोज यादव नामक युवक शराब के नशे में टीकमगढ़ नगर के व्यवसायी संजय सिंह के घर पहुंचा। पहले उसने गाली-गलौज की और फिर धारदार हथियार से हमला करने की कोशिश की। शोर सुनकर घर के अन्य सदस्य जाग गए और आत्मरक्षा में युवक को पकड़कर जमकर मारपीट कर दी। घटना की सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और मनोज यादव को धारदार हथियार सहित गिरफ्तार कर लिया।

MP NEWS : वहीं, युवक के साथ की गई मारपीट के मामले में व्यवसायी संजय सिंह के पुत्र आदित्य सिंह पर भी मामला दर्ज किया गया है। पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों के बीच पैसे के लेनदेन को लेकर पहले से विवाद चल रहा था। फिलहाल पुलिस दोनों पक्षों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच में जुटी है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here