बालाघाट में मंदिर चोर गैंग का पर्दाफाश,पुलिस ने अंतर्राज्यीय चोर गिरोह पकड़ा

mp news-balaghat-temple-theft-gang: बालाघाट पुलिस ने मंदिरों में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं का खुलासा करते हुए एक अंतर्राज्यीय गिरोह के 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें 2 नाबालिग भी शामिल हैं।

पुलिस ने आरोपियों के पास से मंदिरों से चोरी किया गया चांदी का छत्र, मुकुट, कुण्डल, आंख और अन्य सामान के साथ नकदी भी बरामद की है। जब्त सामान की कुल कीमत करीब 5 लाख रुपए बताई जा रही है।

mp news-balaghat-temple-theft-gang: पिछले कुछ दिनों से लांजी, हट्टा, नवेगांव और कोतवाली थाना क्षेत्र के सुनसान और ग्रामीण इलाकों के मंदिरों में चोरी की घटनाएं हो रही थीं। जिले में मंदिर चोरी के कुल 8 मामले सामने आए थे।

मामले की जांच के लिए पुलिस ने 5 विशेष टीमें बनाई थीं। पुलिस लगातार संदिग्ध लोगों और पुराने अपराधियों से पूछताछ कर रही थी। जांच के दौरान पुलिस को गिरोह के बारे में अहम जानकारी मिली।

पुलिस के मुताबिक आरोपी पहले सुनसान मंदिरों की रेकी करते थे। इसके बाद रात में मंदिर का ताला तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम देते थे।

mp news-balaghat-temple-theft-gang: सभी आरोपी पड़ोसी राज्य महाराष्ट्र के रावनवाड़ी थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं। पुलिस ने आरोपियों के पास से चोरी में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल और लोहे की रॉड भी जब्त की है।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories