Thursday, October 1, 2026
Home Madhya Pradesh आजाद नगर पुलिस की अवैध शराब के खिलाफ एक्शन, लाखों की बीयर...

आजाद नगर पुलिस की अवैध शराब के खिलाफ एक्शन, लाखों की बीयर जब्त पढ़िए पूरी खबर…

mp news-azadnagar-beer-seizure-action:आजाद नगर पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के घर से बड़ी मात्रा में बीयर जब्त की है।

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम मायावाट निवासी कलमसिंह कनेश अपने घर में अवैध शराब छिपाकर रखे हुए है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने देर रात आरोपी के घर पर दबिश दी।

तलाशी के दौरान घर के एक कमरे से ‘माउंट 6000 सुपर स्ट्रॉन्ग बीयर’ की 40 पेटियां मिलीं। हर पेटी में 24 टिन थे। कुल 960 टिन यानी करीब 480 लीटर बीयर जब्त की गई। जब्त शराब की कीमत लगभग 1 लाख 15 हजार रुपए बताई जा रही है।

पुलिस ने आरोपी कलमसिंह (45) को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।

mp news-azadnagar-beer-seizure-action:इस कार्रवाई में थाना प्रभारी शिवराम तरोले के नेतृत्व में पुलिस टीम की अहम भूमिका रही।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here