MP NEWS : CCTV वीडियो वायरल कर BJP नेता से की ब्लैकमेलिंग, दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे कंट्रोल रूम के 5 कर्मचारी गिरफ्तार

Sanjay Sahu
MP NEWS

MP NEWS : भोपाल : मध्यप्रदेश के मंदसौर जिले से गुजरने वाले दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर एक बड़ा मामला सामने आया है। बीजेपी नेता मनोहरलाल धाकड़ का एक महिला के साथ अश्लील हरकत करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। अब इस मामले में नया मोड़ तब आया जब वीडियो वायरल करने और ब्लैकमेलिंग के आरोप में एक्सप्रेसवे कंट्रोल रूम के पांच कर्मचारियों को भानपुरा पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

MP NEWS :यह घटना 13 मई की है, जब मनोहरलाल धाकड़ का यह कृत्य एक्सप्रेसवे पर लगे CCTV कैमरे में रिकॉर्ड हो गया था। आरोप है कि सड़क कंट्रोल रूम में तैनात कर्मचारियों ने यह फुटेज निकालकर नेता को ब्लैकमेल किया और पैसे की मांग की। इस ब्लैकमेलिंग के तहत मनोहरलाल धाकड़ ने एक कर्मचारी बनी सिंह को ₹5,000 का ऑनलाइन ट्रांजैक्शन भी किया था। इसके बावजूद कुछ दिन बाद वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया।

MP NEWS :वीडियो के वायरल होते ही पूरे देश में बीजेपी नेता की करतूत चर्चा का विषय बन गई। इसके बाद भानपुरा थाना पुलिस ने मनोहरलाल धाकड़ को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

MP NEWS :वहीं, नेता की शिकायत के आधार पर मंदसौर पुलिस अधीक्षक अभिषेक आनंद ने NHAI के अधिकारियों के साथ संयुक्त जांच करवाई। जांच में पांच कंट्रोल रूम कर्मचारी दोषी पाए गए, जिनमें से चार को NHAI द्वारा पहले ही बर्खास्त किया जा चुका था। अब पुलिस ने पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर न्यायालय में पेश किया है।

 

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *