MP Gehu Kharidi 2025: भोपाल। मध्यप्रदेश में गेहूं खरीदी को लेकर लंबा सस्पेंस आज खत्म हो गया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सागर जिले के बंडा में आयोजित कार्यक्रम में घोषणा की कि इस वर्ष भी राज्य में गेहूं 2600 रुपए प्रति क्विंटल की दर पर खरीदा जाएगा। यह वही दर है जिस पर पिछले साल खरीदी हुई थी, यानी किसानों को एक बार फिर प्रोत्साहन राशि का लाभ मिलेगा।/filters:format(webp)/bansal-news/media/media_files/2025/11/24/mp-gehu-kharidi1-2025-11-24-10-14-43.jpg)
MP Gehu Kharidi 2025: राज्य स्तर पर होगी खरीदी
सरकार ने स्पष्ट किया कि इस सीजन गेहूं की खरीदी पूरी तरह राज्य स्तर पर ही होगी। केंद्र द्वारा न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) 2585 रुपए प्रति क्विंटल तय किए जाने के बाद, राज्य सरकार को केवल 15 रुपए प्रति क्विंटल का अतिरिक्त जोड़ करना होगा। पिछले साल की तुलना में प्रोत्साहन राशि बहुत कम लगेगी।
-
पिछला MSP: 2425 रुपए/क्विंटल
-
पिछले साल का प्रोत्साहन: 175 रुपए/क्विंटल
-
खरीदी मात्रा: 44 लाख टन
-
कुल प्रोत्साहन राशि: 9969 करोड़ रुपए
इस बार किसानों को सीधे 2600 रुपए प्रति क्विंटल का भुगतान किया जाएगा।
MP Gehu Kharidi 2025: मुख्यमंत्री ने विपक्ष पर साधा निशाना
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश की आर्थिक स्थिति को लेकर विपक्ष अनावश्यक भ्रम फैला रहा है। उन्होंने बताया कि सोयाबीन की भावांतर योजना के तहत किसानों को 5328 रुपए प्रति क्विंटल का भुगतान किया जा चुका है। इसके अलावा धान पर बोनस का भुगतान भी जारी है।
मुख्यमंत्री ने किसानों को आश्वस्त किया कि राज्य सरकार किसी भी तरह का नुकसान नहीं होने देगी और गेहूं खरीदी प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी और किसानों हितैषी तरीके से संचालित होगी।











