Thursday, April 2, 2026
33.1 C
Raipur

M.P News : मध्य प्रदेश में कोहरे का कहर! भोपाल की उड़ानें रद्द, 24 ट्रेनें घंटों लेट, जनजीवन प्रभावित

भोपाल : मध्य प्रदेश में कड़ाके की ठंड के बाद अब घने कोहरे ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। राजधानी भोपाल सहित कई हिस्सों में सुबह और देर रात घना कोहरा छाया रहा, जिससे सड़क, रेल और हवाई यातायात की रफ्तार थम सी गई। सर्द हवाओं और कम दृश्यता के कारण लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

इंडिगो की दो फ्लाइट्स रद्द, एक चार घंटे लेट
दिल्ली से भोपाल आने वाली इंडिगो एयरलाइंस की दो उड़ानें सोमवार को खराब मौसम और कोहरे की वजह से रद्द करनी पड़ीं। वहीं सुबह की एक इंडिगो फ्लाइट करीब चार घंटे की देरी से दोपहर लगभग 2 बजे भोपाल एयरपोर्ट पर पहुंच सकी। यात्रियों को एयरपोर्ट पर घंटों इंतजार करना पड़ा।

Read More : M.P News : मध्य प्रदेश में कोहरे का कहर! भोपाल की उड़ानें रद्द, 24 ट्रेनें घंटों लेट, जनजीवन प्रभावित

एयर इंडिया की उड़ानें भी देरी का शिकार
कोहरे का असर एयर इंडिया की उड़ानों पर भी साफ नजर आया। दिल्ली से भोपाल आने वाली एयर इंडिया की एक फ्लाइट करीब चार घंटे देरी से दोपहर 12:30 बजे पहुंची। दोपहर की एक अन्य उड़ान भी लगभग चार घंटे लेट रही, जबकि शाम की फ्लाइट AI-2759 तय समय से करीब दो घंटे की देरी से भोपाल पहुंची।

रेल यातायात भी प्रभावित, 24 ट्रेनें लेट
उत्तर भारत में छाए घने कोहरे और उत्तर मध्य रेलवे के झांसी मंडल में चल रहे कार्यों के कारण रेल सेवाएं भी प्रभावित रहीं। पश्चिम मध्य रेलवे के भोपाल मंडल से गुजरने वाली कुल 24 ट्रेनें सोमवार को देरी से चलीं। लश्कर सुपरफास्ट एक्सप्रेस 9 घंटे से अधिक देरी से पहुंची, जबकि केरल एक्सप्रेस, झेलम एक्सप्रेस, कर्नाटक एक्सप्रेस, मालवा एक्सप्रेस, पंजाब मेल और अमृतसर एक्सप्रेस समेत कई प्रमुख ट्रेनें 2 से 8 घंटे तक लेट रहीं।

दिल्ली एयरपोर्ट पर दृश्यता 50 मीटर
दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर सोमवार को कोहरे का सबसे ज्यादा असर देखने को मिला। यहां दृश्यता घटकर मात्र 50 मीटर रह गई, जिससे उड़ानों का संचालन बुरी तरह प्रभावित हुआ। खराब विजिबिलिटी के चलते दिल्ली एयरपोर्ट से 228 उड़ानें रद्द करनी पड़ीं, जबकि 5 फ्लाइट्स को डायवर्ट किया गया। इसका सीधा असर मध्य प्रदेश आने-जाने वाली उड़ानों पर भी पड़ा।

आने वाले दिनों में भी राहत के आसार कम
मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों तक सुबह और रात के समय घना कोहरा बने रहने की संभावना है। ऐसे में यात्रियों को सफर से पहले मौसम और ट्रैफिक अपडेट जरूर देखने की सलाह दी गई है।

Share The News

Latest YouTube Videos

Cicada Variant Alert :  कोरोना ने दी फिर दस्तक, अमेरिका समेत 22 देशों में फैल रहा नया वेरिएंट...

Cicada Variant Alert : कोरोना ने दी फिर दस्तक, अमेरिका समेत 22 देशों में फैल रहा नया वेरिएंट...

1 April New Rules : आज से छत्तीसगढ़ में बड़े बदलाव,रजिस्ट्री सस्ती, टोल-पेट्रोल महंगा, शराब-गैस...

1 April New Rules : आज से छत्तीसगढ़ में बड़े बदलाव,रजिस्ट्री सस्ती, टोल-पेट्रोल महंगा, शराब-गैस...

🔴Naxalism के अंत पर Loksabha में क्या बोल रहे हैं Amit Shah ? | Naxal Surrender | Naxalites

🔴Naxalism के अंत पर Loksabha में क्या बोल रहे हैं Amit Shah ? | Naxal Surrender | Naxalites

Ambikapur PHE protest: PHE दफ्तर का घेराव, ठेकेदारों का सनसनीखेज आरोप

Ambikapur PHE protest: PHE दफ्तर का घेराव, ठेकेदारों का सनसनीखेज आरोप

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें

CG anti Naxal operation: Chhattisgarh से लाल आतंक का अंत!, 2600 से ज्यादा नक्सलियों ने डाले हथियार..

CG anti Naxal operation: Chhattisgarh से लाल आतंक का अंत!, 2600 से ज्यादा नक्सलियों ने डाले हथियार..

Latest YouTube Shorts

Raipur में ड्रंक एंड ड्राइव पर सख्ती, एक रात में 137 चालक धराए

Raipur में ड्रंक एंड ड्राइव पर सख्ती, एक रात में 137 चालक धराए

CG News: कुख्यात ड्रग तस्कर ‘गुड़िया’ गिरफ्तार! Ambikapur में बड़ी कार्रवाई

CG News: कुख्यात ड्रग तस्कर ‘गुड़िया’ गिरफ्तार! Ambikapur में बड़ी कार्रवाई

सिर्फ 50 रुपये के लिए थप्पड़! ड्राई क्लीनिंग शॉप में हंगामा

सिर्फ 50 रुपये के लिए थप्पड़! ड्राई क्लीनिंग शॉप में हंगामा

Raipur में ट्रैफिक जाम खत्म करने की बड़ी तैयारी!

Raipur में ट्रैफिक जाम खत्म करने की बड़ी तैयारी!

Janjgir-Champa में दिनदहाड़े 3.35 करोड़ की लूट! सराफा कारोबारी पर जानलेवा हमला

Janjgir-Champa में दिनदहाड़े 3.35 करोड़ की लूट! सराफा कारोबारी पर जानलेवा हमला

1 अप्रैल आखिरी तारीख! जल्दी करें Agniveer भर्ती के लिए आवेदन

1 अप्रैल आखिरी तारीख! जल्दी करें Agniveer भर्ती के लिए आवेदन

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Singrauli News : सिंगरौली बना खनिज राजस्व में नंबर-1, रिकॉर्ड वसूली

Singrauli News : सिंगरौली : सिंगरौली जिले ने वित्तीय...

Related Articles

Popular Categories