MP Breaking News : भोपाल। राजधानी भोपाल में ईडी और इनकम टैक्स विभाग ने एक साथ बड़ी कार्रवाई की। लालघाटी के पंचवटी पार्क हाउस नंबर 05 में राजेश गुप्ता के घर पर छापा पड़ा। बड़ी संख्या में फोर्स के साथ अधिकारी मौके पर मौजूद रहे। राजेश गुप्ता मेडिकल सर्जिकल आइटम्स बनाने का व्यवसाय करते हैं। छापेमारी के दौरान पूरे घर और कार्यस्थल की जांच-पड़ताल जारी रही।
MP Breaking News : इसी क्रम में भोपाल के 6 अन्य ठिकानों पर आईटी विभाग की छापेमारी की गई। इसमें साइंस हाउस और उसके सहयोगी संस्थानों के ठिकानों पर भी कार्रवाई हुई। छापे के दौरान भारी मात्रा में टैक्स चोरी से जुड़े दस्तावेज जब्त किए गए हैं।
गौतम नगर में स्थित साइंस हाउस मेडिकल प्राइवेट लिमिटेड का मेन ऑफिस भी जांच में शामिल रहा। यह कंपनी देशभर में मेडिकल इक्विपमेंट्स की सप्लाई, डायग्नोस्टिक सेवाएं, पैथालॉजी लैब और निजी अस्पताल सेवाएं प्रदान करती है। अधिकारियों द्वारा दस्तावेजों की विस्तृत जांच की जा रही है और आगे की कार्रवाई जारी है। इस कार्रवाई से राजधानी में व्यापार और टैक्स नियमों के पालन पर सख्ती का संदेश गया है।











