MP BREAKING : भोपाल : भोपाल के एमपी नगर जोन-2 इलाके में देर रात हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। ड्रैगन हॉर्स क्लब के बाहर चार युवतियों के बीच जमकर हाथापाई हो गई, जिससे इलाके में हंगामा मच गया।
MP BREAKING : सूत्रों के अनुसार, क्लब में देर रात तक पार्टी चल रही थी और चारों युवतियां नशे की हालत में थीं। रात करीब 2:30 बजे क्लब के बाहर बीच सड़क पर ही विवाद बढ़ गया और मामला मारपीट तक पहुंच गया।
MP BREAKING : इस झगड़े में एक युवती को गंभीर चोटें आई हैं, जिसे इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के दौरान एमपी नगर जोन-2 क्षेत्र में नियमों की खुलेआम अनदेखी होती रही। फिलहाल मामले को लेकर पुलिस की कार्रवाई की जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन घटना ने देर रात चलने वाली पार्टियों और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।











