Bhopal Car Accident News: तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार तीन लोगों को कुचला, पति-पत्नी और दामाद की दर्दनाक मौत

VIKASH KHALKHO

भोपाल। Bhopal Road Accident: भोपाल के देहात इलाके से भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आई है। यहां सुखी सेवनिया थाना क्षेत्र में एक तेज रफ्तार कार के चालक ने लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए बाइक सवार तीन लोगों को जोरदार टक्कर मार दी। इस भीषण हादसे में पति, पत्नी और उनके दामाद की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई है। घटना के बाद कार सवार मौके से फरार हो गए।

बताया जा रहा है कि यह पूरा परिवार विदिशा जिले से किसी रसोई कार्यक्रम में शामिल होने के बाद बाइक से वापस लौट रहा था। अभी वे भोपाल के ग्रामीण क्षेत्र सुखी सेवनिया थाना अंतर्गत पहुँचे ही थे कि सामने से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार तीनों लोग सड़क पर दूर जा गिरे और उन्हें गंभीर चोटें आईं। हादसे में जान गंवाने वालों में पति-पत्नी और उनका दामाद शामिल हैं। एक ही परिवार के तीन सदस्यों की एक साथ मौत से परिजनों में कोहराम मच गया है और गांव तथा परिवार में मातम पसरा हुआ है।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हादसे के वक्त कार में करीब पाँच लोग सवार थे। दुर्घटना को अंजाम देने के बाद कार चालक और अन्य लोग गाड़ी को मौके पर ही छोड़कर तुरंत फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते पुलिस तुरंत मौके पर पहुँची और तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने दुर्घटना में इस्तेमाल की गई कार को जब्त कर लिया है और फरार आरोपियों की तलाश के लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है।

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *