Sunday, April 12, 2026
25.3 C
Raipur

MP Apex Bank Recruitment 2026: बैंकिंग में करियर का सुनहरा मौका, 313 पदों पर भर्ती शुरू,जानें पूरी डिटेल

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क :  बैंकिंग सेक्टर में स्थायी और सम्मानजनक नौकरी की चाह रखने वाले युवाओं के लिए मध्य प्रदेश राज्य सहकारी बैंक (MP Apex Bank) ने बड़ी भर्ती प्रक्रिया शुरू की है। राज्य के 38 जिलों के केंद्रीय सहकारी बैंकों में ऑफिसर ग्रेड और कंप्यूटर से जुड़े पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।

इस भर्ती अभियान के तहत कुल 313 रिक्त पद भरे जाएंगे। ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 6 जनवरी 2026 से शुरू हो चुकी है और उम्मीदवार 5 फरवरी 2026 तक आवेदन कर सकते हैं।

किन पदों पर होगी भर्ती?

MP Apex Bank द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार निम्न पदों पर भर्ती की जाएगी—

  • ब्रांच मैनेजर – 209 पद

  • अकाउंटेंट – 47 पद

  • फाइनेंशियल एनालिस्ट – 34 पद

  • कंप्यूटर प्रोग्रामर (ग्रेड I व II) – 22 पद

  • इंटरनल ऑडिटर – 1 पद

शैक्षिक योग्यता क्या चाहिए?

पदों के अनुसार योग्यता निर्धारित की गई है। सामान्य रूप से उम्मीदवार के पास—

  • ग्रेजुएशन / पोस्ट ग्रेजुएशन

  • MBA, CA, ICWA

  • B.E / B.Tech (Computer Science / IT)
    के साथ संबंधित क्षेत्र में अनुभव होना आवश्यक है।

आयु सीमा और छूट

  • न्यूनतम आयु: 18 वर्ष

  • अधिकतम आयु: 35 वर्ष
    (आयु की गणना 30 नवंबर 2025 के आधार पर)

आरक्षित वर्गों को शासन नियमों के अनुसार आयु में छूट मिलेगी।

आवेदन शुल्क

  • सामान्य / OBC / EWS: ₹1100

  • SC / ST / दिव्यांग: ₹800

चयन प्रक्रिया कैसी होगी?

उम्मीदवारों का चयन चार चरणों में किया जाएगा—

  1. ऑनलाइन लिखित परीक्षा

  2. पर्सनल इंटरव्यू

  3. दस्तावेज़ सत्यापन

  4. मेडिकल परीक्षण

आवेदन कैसे करें?

  • आधिकारिक वेबसाइट apexbankmp.bank.in पर जाएं

  • Recruitment सेक्शन में जाकर ऑनलाइन आवेदन करें

  • फोटो, हस्ताक्षर और दस्तावेज सही साइज में अपलोड करें

  •  अंतिम तिथि से पहले आवेदन करना जरूरी है ताकि तकनीकी समस्या से बचा जा सके।

MP Apex Bank की यह भर्ती युवाओं को स्थानीय स्तर पर रोजगार देने की दिशा में एक अहम कदम है। हालांकि विशेषज्ञों का मानना है कि इतनी बड़ी भर्ती के बावजूद ग्रामीण बैंकिंग सिस्टम में स्टाफ की कमी अब भी बनी हुई है। सरकार और बैंक प्रबंधन को भविष्य में और बड़े स्तर पर भर्ती की योजना बनानी होगी।

Share The News

Latest YouTube Videos

Balaji Iron Company : जान दे देंगे, प्लांट नहीं लगने देंगे: फर्जी NOC से खुली बालाजी आयरन कंपनी!

Balaji Iron Company : जान दे देंगे, प्लांट नहीं लगने देंगे: फर्जी NOC से खुली बालाजी आयरन कंपनी!

CG SCAM : महिला बाल विकास विभाग में साड़ी घोटाला: धुलते ही उतर रहा रंग, जिम्मेदार कौन!#cg #cgnews

CG SCAM : महिला बाल विकास विभाग में साड़ी घोटाला: धुलते ही उतर रहा रंग, जिम्मेदार कौन!#cg #cgnews

Latest YouTube Shorts

वर्दी मं रील बनाय के बाद बवाल: पुलिस जवान के वीडियो वायरल, कमेंट मं छिड़िस बहस...#viralvideo #shorts

वर्दी मं रील बनाय के बाद बवाल: पुलिस जवान के वीडियो वायरल, कमेंट मं छिड़िस बहस...#viralvideo #shorts

दुष्कर्म के बाद महिला की हत्या, आरोपी गिरफ्तार, इलाके में आक्रोश...#cg #crime #cgpolice #shorts

दुष्कर्म के बाद महिला की हत्या, आरोपी गिरफ्तार, इलाके में आक्रोश...#cg #crime #cgpolice #shorts

कमल विहार में ठगी का नया तरीका: “2 मिनट फोन दो” कहकर युवक फरार, आधे घंटे बाद पकड़ा गया...#crime

कमल विहार में ठगी का नया तरीका: “2 मिनट फोन दो” कहकर युवक फरार, आधे घंटे बाद पकड़ा गया...#crime

IPL सट्टा गिरोह का भंडाफोड़: 16 आरोपी गिरफ्तार, RUVIBET नेटवर्क से करोड़ों का खेल...#ipl #cg #crime

IPL सट्टा गिरोह का भंडाफोड़: 16 आरोपी गिरफ्तार, RUVIBET नेटवर्क से करोड़ों का खेल...#ipl #cg #crime

शादी से एक दिन पहले दुल्हन की मौत, लाल जोड़े में हुई अंतिम विदाई, रुला देगी ये सच्ची कहानी...

शादी से एक दिन पहले दुल्हन की मौत, लाल जोड़े में हुई अंतिम विदाई, रुला देगी ये सच्ची कहानी...

10 हजार से ज्यादा के ऑनलाइन-पेमेंट पर 1 घंटे का होल्ड, RBI ने 'किल स्विच' का सुझाव भी दिया...#sbi

10 हजार से ज्यादा के ऑनलाइन-पेमेंट पर 1 घंटे का होल्ड, RBI ने 'किल स्विच' का सुझाव भी दिया...#sbi

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Related Articles

Popular Categories