Alcohol in school uniform : पन्ना। मध्य प्रदेश के पन्ना जिले के शाहनगर में दो नाबालिग छात्रों का स्कूल यूनिफॉर्म पहनकर शराब खरीदते हुए वीडियो वायरल होने के बाद स्थानीय प्रशासन हरकत में आया है। वीडियो में स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है कि दो छात्र बिना किसी रोक-टोक के शराब की दुकान से पैकिंग कराकर निकलते हैं। घटना ने शराबबंदी वाले क्षेत्र में नाबालिगों को शराब बेचे जाने पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
स्थानीय लोगों ने वीडियो वायरल होने के बाद नाराजगी व्यक्त की है। शाहनगर का यह मामला जिले के सांदीपनि स्कूल से जुड़ा बताया जा रहा है। वीडियो में छात्रों का स्कूल यूनिफॉर्म पहनना और खुलेआम शराब खरीदना सुरक्षा व्यवस्था और शराब दुकानों पर निगरानी की कमज़ोरी को उजागर करता है।
Read More : Instagram ID hack : महिला की आईडी हैक कर अशोभनीय पोस्ट, पुलिस ने आरोपी को मोबाइल लोकेशन से पकड़ा
Alcohol in school uniform : प्रदेश में हाल ही में मुख्यमंत्री मोहन यादव ने 17 धार्मिक क्षेत्रों में शराबबंदी लागू की थी, जिसमें पन्ना भी शामिल है। इसके बावजूद नाबालिगों को शराब बेचे जाने का मामला नियमों की खुली अनदेखी का संकेत देता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि शराब दुकानदार न तो उम्र की जांच कर रहे हैं और न ही सरकार की गाइडलाइन का पालन कर रहे हैं।
पन्ना जिला प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों ने शराब दुकान संचालक और स्कूल दोनों से जवाब मांगा है कि आखिर यह स्थिति कैसे बनी। हालांकि अभी तक कोई अधिकारी या स्कूल प्रशासन का प्रतिनिधि मीडिया के सामने नहीं आया है।
Read More : Fake ghee : बेंगलुरु में नकली घी का बड़ा घोटाला, पिता ने बेटी की शादी के लिए किया मिलावट का खेल
Alcohol in school uniform : घटना को लेकर स्थानीय लोग और अभिभावक चिंतित हैं। उन्होंने प्रशासन से नाबालिगों को शराब की पहुंच से बचाने और शराब दुकानों पर सख्त निगरानी सुनिश्चित करने की मांग की है। वहीं, मुख्यमंत्री मोहन यादव 19 नवंबर को शाहनगर पहुंचने वाले हैं, ऐसे में इस मामले पर प्रशासन की प्रतिक्रिया और कदम अहम माने जा रहे हैं।











