Friday, April 3, 2026
30.1 C
Raipur

CG News : केशकाल में विधायक टेकाम ने हाईस्कूल व हायर सेकेंडरी स्कूल भवन का किया भूमिपूजन

फरसगांव। ब्लाक अंतर्गत ग्राम पंचायत पाण्डेआठगांव और ग्राम पंचायत भंडारसिवनी में मंगलवार को केशकाल विधानसभा के विधायक नीलकंठ टेकाम ने नवीन हाईस्कूल और हायर सेकेंडरी स्कूल भवन के लिए भूमिपूजन किया। सबसे पहले ग्राम पाण्डेआठगांव में 70 लाख 23 हजार रुपये की स्वीकृत राशि से बनने वाले नवीन हाईस्कूल भवन का भूमिपूजन किया गया। इसके बाद ग्राम पंचायत भंडारसिवनी में 1 करोड़ 21 लाख 16 हजार रुपये की स्वीकृत राशि से बनने वाले हायर सेकेंडरी स्कूल भवन का भूमिपूजन संपन्न हुआ।

भूमिपूजन कार्यक्रम के दौरान विधायक टेकाम ने कहा कि अब ग्रामीण बच्चों को बेहतर शिक्षा उनके अपने गांव में ही उपलब्ध होगी। उन्होंने यह भी कहा कि शिक्षा ही विकास का आधार है और उनका लक्ष्य है कि विधानसभा क्षेत्र के हर बच्चे को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिले। पहले विद्यार्थियों को हाई स्कूल की पढ़ाई के लिए बोरगांव तक दूरी तय करनी पड़ती थी, लेकिन नए भवन के बन जाने से बच्चों को सुविधा और समय की बचत होगी।

इस अवसर पर कार्यक्रम में प्रवीण सिंह बदेशा, जपं अध्यक्ष मानकुराम नेताम, नपं अध्यक्ष प्रशांत पात्र, भाजपा मंडल अध्यक्ष धनराज पांडे, महामंत्री प्रवीण राव, उपाध्यक्ष प्रवीण पांडे, ग्राम पंचायत पाण्डेआठगांव की सरपंच श्रीमती ममता मरकाम, उपसरपंच छतेरन सिंह मरकाम, भंडारसिवनी की सरपंच श्रीमती दसमती मरकाम, उपसरपंच रमेश दीवान समेत अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में ठेकेदार नीलम जैन, शैल सेठिया, गणेश जायसवाल, तुलसी राम साहू, सूकलाल मरकाम, मंजूलता मरकाम, विनोद पांडे, सोमादास, कामेश्वर साहू, सुजीत सक्सेना और योगेश पांडे भी शामिल हुए। उन्होंने भूमिपूजन की प्रक्रिया में सहयोग दिया और बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

विधायक टेकाम ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे प्रयासों से ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को समान अवसर प्राप्त होंगे। उन्होंने उम्मीद जताई कि जल्द ही स्कूल भवन निर्माण कार्य पूर्ण होगा और विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की सुविधा उपलब्ध होगी।

Share The News

Latest YouTube Videos

Liquor Scam : शराब घोटाला...भूपेश के बेटे चैतन्य और लखमा की पेशी, 59 नए आरोपी भी हुए पेश...#cg

Liquor Scam : शराब घोटाला...भूपेश के बेटे चैतन्य और लखमा की पेशी, 59 नए आरोपी भी हुए पेश...#cg

Jaggi Murder Case : जग्गी हत्याकांड मामला,  जेल जाएंगे अमित जोगी!,  3 हफ्ते के अंदर करना होगा सरेंडर

Jaggi Murder Case : जग्गी हत्याकांड मामला, जेल जाएंगे अमित जोगी!, 3 हफ्ते के अंदर करना होगा सरेंडर

Cicada Variant Alert :  कोरोना ने दी फिर दस्तक, अमेरिका समेत 22 देशों में फैल रहा नया वेरिएंट...

Cicada Variant Alert : कोरोना ने दी फिर दस्तक, अमेरिका समेत 22 देशों में फैल रहा नया वेरिएंट...

1 April New Rules : आज से छत्तीसगढ़ में बड़े बदलाव,रजिस्ट्री सस्ती, टोल-पेट्रोल महंगा, शराब-गैस...

1 April New Rules : आज से छत्तीसगढ़ में बड़े बदलाव,रजिस्ट्री सस्ती, टोल-पेट्रोल महंगा, शराब-गैस...

🔴Naxalism के अंत पर Loksabha में क्या बोल रहे हैं Amit Shah ? | Naxal Surrender | Naxalites

🔴Naxalism के अंत पर Loksabha में क्या बोल रहे हैं Amit Shah ? | Naxal Surrender | Naxalites

Ambikapur PHE protest: PHE दफ्तर का घेराव, ठेकेदारों का सनसनीखेज आरोप

Ambikapur PHE protest: PHE दफ्तर का घेराव, ठेकेदारों का सनसनीखेज आरोप

Latest YouTube Shorts

Raipur में ड्रंक एंड ड्राइव पर सख्ती, एक रात में 137 चालक धराए

Raipur में ड्रंक एंड ड्राइव पर सख्ती, एक रात में 137 चालक धराए

CG News: कुख्यात ड्रग तस्कर ‘गुड़िया’ गिरफ्तार! Ambikapur में बड़ी कार्रवाई

CG News: कुख्यात ड्रग तस्कर ‘गुड़िया’ गिरफ्तार! Ambikapur में बड़ी कार्रवाई

सिर्फ 50 रुपये के लिए थप्पड़! ड्राई क्लीनिंग शॉप में हंगामा

सिर्फ 50 रुपये के लिए थप्पड़! ड्राई क्लीनिंग शॉप में हंगामा

Raipur में ट्रैफिक जाम खत्म करने की बड़ी तैयारी!

Raipur में ट्रैफिक जाम खत्म करने की बड़ी तैयारी!

Janjgir-Champa में दिनदहाड़े 3.35 करोड़ की लूट! सराफा कारोबारी पर जानलेवा हमला

Janjgir-Champa में दिनदहाड़े 3.35 करोड़ की लूट! सराफा कारोबारी पर जानलेवा हमला

1 अप्रैल आखिरी तारीख! जल्दी करें Agniveer भर्ती के लिए आवेदन

1 अप्रैल आखिरी तारीख! जल्दी करें Agniveer भर्ती के लिए आवेदन

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

M.P News : उज्जैन में अतिक्रमण हटाने गई टीम पर पथराव, 4 आरोपी गिरफ्तार

उज्जैन के देवास रोड स्थित ग्राम चंदेसरी में अतिक्रमण...

CG Job News : युवाओं के लिए सुनहरा अवसर, छत्तीसगढ़ के इस जिले में में नौकरी का मौका

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में...

C.G Weather : छत्तीसगढ़ में मौसम का यू-टर्न, आंधी-बारिश से राहत! लेकिन…

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : छत्तीसगढ़ में मौसम ने अचानक...

Related Articles

Popular Categories