Jeevan Deep Committee : जीवन दीप समिति साल्हेवारा की महत्वपूर्ण बैठक एवं नयी समिति का गठन

VIKASH KHALKHO

Jeevan Deep Committee :  : साल्हेवारा: आज जीवन दीप समिति साल्हेवारा की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें अस्पताल से जुड़ी समस्याओं पर विस्तृत चर्चा की गई और नयी समिति का गठन किया गया।

बैठक में प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रकाश वर्मा ने अस्पताल के विभिन्न मुद्दों और आवश्यकताओं को विस्तार से रखा। उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण सुझाव जनप्रतिनिधियों के समक्ष प्रस्तुत किए। डॉ. वर्मा ने अस्पताल में स्टाफ की कमी के बारे में भी अवगत कराया।

जनप्रतिनिधियों ने इन समस्याओं से अवगत होकर जल्द निराकरण का आश्वासन दिया। सभी उपस्थित सदस्यों ने अपने मूल्यवान सुझाव साझा किए और स्वास्थ्य व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने में सहयोग करने का संकल्प व्यक्त किया।

बैठक में जनपद अध्यक्ष श्रीमती पुष्पा प्रकाश जंघेल, जनपद सभापति मन्नू मरकाम, भाजपा मंडल अध्यक्ष शत्रुहन साहू, ललित सोनी, महेंद्र यादव, संतोष ठाकुर, पवार मेरावी, लक्ष्मण विश्वकर्मा, सतीश वर्मा, उमेश मरकाम सहित अन्य स्टाफ भी उपस्थित थे।

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *