नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) को नई कार्यकारिणी मिल गई है। मुंबई में हुई वार्षिक आमसभा (AGM) में चुनाव अधिकारी ने नए पदाधिकारियों के नामों की घोषणा की। इसके अनुसार अब BCCI की कमान नए हाथों में होगी।
BCCI के नए अध्यक्ष के रूप में मिथुन मन्हास चुने गए हैं। राजीव शुक्ला उपाध्यक्ष बने हैं, जबकि देवजीत सैकिया को सचिव का पद सौंपा गया है। इसके अलावा प्रभतेज सिंह भाटिया को संयुक्त सचिव और ए. रघुराम भाट कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
नई कार्यकारिणी में अन्य महत्वपूर्ण नियुक्तियों में जयदेव निरंजन शाह को एपेक्स काउंसिल का सदस्य बनाया गया। अरुण सिंह धूमल और एम. खैरुल जमाल मजरूमदार को गवर्निंग काउंसिल का सदस्य चुना गया है। यह टीम अगले कार्यकाल में भारतीय क्रिकेट के संचालन और नीतियों से जुड़े अहम फैसले लेगी।
Read More : Bareilly violence : बरेली हिंसा : अब तक 49 गिरफ्तार, पुलिस ने रातभर की छापेमारी, 2500 लोगों पर FIR
45 साल के मिथुन मन्हास का क्रिकेट करियर घरेलू स्तर पर शानदार रहा है। उन्होंने 157 फर्स्ट क्लास मैच खेले और 9714 रन बनाए, जिनमें 27 शतक शामिल हैं। लिस्ट-ए क्रिकेट में भी उन्होंने 4126 रन बनाकर अपनी क्षमता का लोहा मनवाया।
मन्हास ने लंबे समय तक दिल्ली रणजी टीम की कप्तानी की और कई मौकों पर अपनी टीम को कठिन परिस्थितियों से बाहर निकाला। बाद में उन्होंने जम्मू-कश्मीर लौटकर खिलाड़ी और प्रशासक दोनों भूमिकाओं में योगदान दिया। आईपीएल में भी मन्हास ने 55 मैच खेले और दिल्ली डेयरडेविल्स, किंग्स इलेवन पंजाब और पुणे वॉरियर्स जैसी टीमों का हिस्सा रहे।
Read More : CG News : सरपंच से लेकर प्रशासन तक चुप – गरीब महिला बेघर, बुजुर्ग महिला की व्यथा ने खोली पोल
नए अध्यक्ष के रूप में मन्हास का ध्यान घरेलू क्रिकेट के विकास और प्रतिभाओं को मौका देने पर रहने की उम्मीद है। विशेषज्ञ मानते हैं कि उनकी अनुभवपूर्ण कप्तानी और प्रशासनिक योग्यता BCCI की नई कार्यकारिणी को सशक्त बनाएगी।











