MD drugs case : भोपाल : राजधानी भोपाल का हाई-प्रोफाइल एमडी ड्रग्स कांड अब और भी गंभीर रूप लेता जा रहा है…आरोपी शाहवर उर्फ मछली और उसका भतीजा यासीन मछली अब केवल ड्रग्स तस्करी के आरोपी नहीं रहे…उन पर नाबालिग के साथ रेप, ब्लैकमेलिंग और पास्को एक्ट के तहत बेहद संगीन आरोप लगे हैं…भोपाल के महिला थाने में दर्ज हुई इस FIR ने पूरे मामले को हिला कर रख दिया है…पीड़िता ने पुलिस को बताया कि शाहवर उर्फ मछली ने साल 2018 मे ज़ब वो नाबालिक थी उसे हुक्का बार मे उसे नशीला पदार्थ देकर उसके साथ रेप किया….इसके बाद उसने धमकी दी और उसके नाबालिग भतीजे यासीन मछली को भी इस गुनाह में शामिल कर दिया…
MD drugs case : पीड़िता के अनुसार, इस दौरान उसकी आपत्तिजनक तस्वीरें और वीडियो बना लिए गए…जिनके जरिए उसे ब्लैकमेल किया गया और बार-बार शोषण झेलना पड़ा….इधर महिला थाना प्रभारी अंजना दुबे ने मामले पर बताया कि…आरोपी शाहवर और यासीन के खिलाफ रेप पास्को एक्ट और IT एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है…जांच में कई चौंकाने वाले तथ्य सामने आ रहे हैं…
MD drugs case : जरुरत पड़ी तो दोनों आरोपियों का कोर्ट से पुलिस रिमांड लेंगे….इस खुलासे के बाद पुलिस की तफ्तीश तेज हो गई है…शाहवर और यासीन पहले ही एमडी ड्रग्स तस्करी मामले में जेल भेजे जा चुके हैं…लेकिन अब सामने आए यौन शोषण और ब्लैकमेलिंग के आरोपों ने इस केस को और भी संवेदनशील बना दिया है…सूत्रों के मुताबिक, इस मामले में और भी लड़कियों के सामने आने की संभावना है…जिनके साथ इसी तरह का शोषण हो सकता है…पुलिस इस एंगल से भी जांच कर रही है।











