Raipur : नवरात्रि में अश्लीलता पर रोक के लिए अंतर्राष्ट्रीय हिन्दू परिषद एवं राष्ट्रीय बजरंग दल ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा

VIKASH KHALKHO

रायपुर, 20 सितंबर 2025: नवरात्रि पर्व के दौरान दुर्गा पंडालों और गरबा आयोजनों में अश्लीलता और फूहड़ता की घटनाओं को रोकने के लिए अंतर्राष्ट्रीय हिन्दू परिषद् और राष्ट्रीय बजरंग दल ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन रायपुर के अध्यक्ष सागर कुकरेजा के नेतृत्व में सौंपा गया। उन्होंने कहा कि नवरात्रि एक पवित्र पर्व है और इस दौरान देवी-देवताओं का अपमान या धार्मिक आस्था पर खिलवाड़ सहन नहीं किया जाएगा। ज्ञापन में कहा गया कि पंडालों और आयोजकों के लिए सभ्य एवं संस्कारी गाइडलाइन तैयार की गई है, और किसी भी प्रकार की अश्लीलता या फूहड़ता पाए जाने पर त्वरित कार्यवाही की जाएगी।

इस मौके पर ज्ञापन सौंपने में प्रमुख रूप से राहुल वाडिवा, सुरेश वडोदिया, सोनु बघेल, सुजल राजपाल और सुमीत माटा उपस्थित थे।

सागर कुकरेजा ने कहा कि इस दिशा में प्रशासन की पूर्ण जिम्मेदारी होगी और वे सुनिश्चित करेंगे कि नवरात्रि के दौरान सभी कार्यक्रम पवित्र और सुरक्षित रूप से संपन्न हों।

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *