मंदसौर। Mandsaur News : जिले में उस वक्त हड़कंप मच गया जब सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें एक व्यक्ति को सड़क पर महिला के साथ आपत्तिजनक हरकत करते हुए देखा गया। वीडियो में नजर आ रहे शख्स की पहचान भारतीय जनता पार्टी के स्थानीय नेता मनोहरलाल धाकड़ के रूप में की गई है।
Mandsaur News : वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए स्वयं संज्ञान लिया और आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। प्राथमिक जांच में वीडियो को सही माना गया है, हालांकि पुलिस का कहना है कि आगे की कानूनी प्रक्रिया में वीडियो की फॉरेंसिक जांच भी कराई जाएगी।
वायरल वीडियो को लेकर राजनीतिक हलकों में भी हलचल मच गई है। भाजपा संगठन की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है, लेकिन स्थानीय स्तर पर इस मामले ने पार्टी की छवि को झटका दिया है।
फिलहाल आरोपी नेता से पूछताछ की तैयारी की जा रही है और पुलिस ने तकनीकी सबूत जुटाने शुरू कर दिए हैं। मामला नैतिक आचरण और कानून दोनों के उल्लंघन का प्रतीक बनता जा रहा है।











