Monday, March 30, 2026
30.1 C
Raipur

दिल्ली में बारिश से बड़ा हादसा : समाधि स्थल की 100 फीट लंबी दीवार गिरी, 7 की मौत

दिल्ली। दिल्ली के जैतपुर इलाके में भारी बारिश के चलते एक दर्दनाक हादसा हो गया। हरि नगर स्थित समाधि स्थल की लगभग 100 फीट लंबी दीवार भरभराकर गिर गई, जिसकी चपेट में कई झुग्गियां आ गईं। मलबे में दबकर 7 लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति घायल है और उसका इलाज सफदरजंग अस्पताल में चल रहा है। मृतकों में 3 पुरुष, 2 महिलाएं और 2 बच्चियां शामिल हैं।

Read More : Sindoor Park : छत्तीसगढ़ में बनेगा देश का पहला ‘सिंदूर पार्क’, शहीदों को समर्पित 501 पेड़ों का होगा पौधरोपण

फायर ब्रिगेड टीम के इंचार्ज, सफदरजंग स्टेशन के ऑफिसर मनोज महलावत ने बताया कि हादसे के बाद तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। मलबे में दबे लोगों को निकालकर अस्पताल भेजा गया। घटना की जानकारी मिलते ही दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के DM डॉ. सरवन बगड़िया और DDMA की टीम मौके पर पहुंच गई।

दिल्ली में पिछले 16 घंटे से लगातार हो रही भारी बारिश के कारण कई इलाकों में जलभराव की स्थिति है। इसी दौरान जैतपुर के समाधि स्थल की दीवार गिरने से 8 लोग इसकी चपेट में आ गए। 5 घायलों को सफदरजंग अस्पताल लाया गया, जहां इलाज के दौरान 3 की मौत हो गई। वहीं 3 घायलों को एम्स ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया, जहां सभी ने दम तोड़ दिया।

Read More : Sindoor Park : छत्तीसगढ़ में बनेगा देश का पहला ‘सिंदूर पार्क’, शहीदों को समर्पित 501 पेड़ों का होगा पौधरोपण

मृतकों की पहचान 30 वर्षीय शबीबुल, 30 वर्षीय रबीबुल, 45 वर्षीय मुत्तु अली, 25 वर्षीय रुबीना, 25 वर्षीय डॉली, 6 वर्षीय रुखसाना और 7 वर्षीय हसीना के रूप में हुई है। घायल व्यक्ति हाशिबुल का इलाज जारी है।

स्थानीय निवासी आनंद जायसवाल ने बताया कि हादसे के बाद आसपास के लोग तुरंत मदद के लिए आगे आए और मलबा हटाने में जुट गए। उनका कहना है कि यह हादसा बेहद दर्दनाक था और ज्यादातर लोग मौके पर ही गंभीर रूप से घायल हो गए थे।

Share The News

Unable to load videos.

Popular News

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Mahakal Bhasma Aarti : महाकाल भस्म आरती : ब्रह्म मुहूर्त में महाकालेश्वर मंदिर में संपन्न हुई दिव्य आरती

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : मध्यप्रदेश के उज्जैन स्थित विश्वप्रसिद्ध...

Related Articles

Popular Categories