C.G News : महिला दिवस पर बस्तर में बड़ा आयोजन! CM साय जारी करेंगे महतारी वंदन योजना की 25वीं किस्त

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले में महतारी वंदन योजना को लेकर बड़ा आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

रविवार को नगर पंचायत बस्तर के लाल बहादुर शास्त्री मिनी स्टेडियम में आयोजित वृहद महतारी वंदन सम्मेलन के दौरान मुख्यमंत्री योजना की 25वीं किस्त जारी करेंगे। इससे हजारों महिला हितग्राहियों के खातों में सीधे राशि ट्रांसफर की जाएगी।

प्रशासन ने पूरी की तैयारियां

महिला दिवस के मौके पर आयोजित इस सम्मेलन को महिला सम्मान और सशक्तिकरण के दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। कार्यक्रम को लेकर प्रशासन ने व्यापक तैयारियां पूरी कर ली हैं।मुख्यमंत्री के दौरे को देखते हुए सुरक्षा के कड़े इंतजाम भी किए गए हैं, ताकि कार्यक्रम सुचारू रूप से संपन्न हो सके।

Read More  : M.P Crime : सिंगरौली में किराना दुकान पर मारपीट, CCTV वीडियो वायरल, कोतवाली से कुछ कदम दूर हुई घटना

महिलाओं को मिलेट कार्ट का वितरण

इस अवसर पर मुख्यमंत्री महिलाओं को मिलेट कार्ट का वितरण भी करेंगे। इसके साथ ही महतारी वंदन योजना से लाभान्वित महिलाओं की प्रेरणादायक कहानियों पर आधारित सक्सेस स्टोरी पुस्तक का विमोचन भी किया जाएगा।

कई वरिष्ठ नेता रहेंगे मौजूद

बस्तर कलेक्टर आकाश छिकारा के अनुसार इस कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, केंद्रीय राज्य मंत्री टोकन साहू सहित प्रदेश सरकार के कई मंत्री और जनप्रतिनिधि भी उपस्थित रहेंगे।यह सम्मेलन महिलाओं के आर्थिक और सामाजिक सशक्तिकरण को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

raipur-gold-shop-robbery-arrest:लक्ष्य ज्वेलर्स चोरी केस: डॉग स्क्वॉड की मदद से पुलिस ने दबोचे आरोपी

raipur-gold-shop-robbery-arrest: राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित लक्ष्य ज्वेलर्स...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories