Mahindra : Scorpio से Bolero तक: E20 पेट्रोल से अगर गाड़ी खराब हुई, तो महिंद्रा देगी फुल वारंटी

VIKASH KHALKHO

नई दिल्ली। एथेनॉल ब्लेंडेड फ्यूल (E20 पेट्रोल) को लेकर बीते दिनों ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री और कार मालिकों के बीच जोरदार चर्चा छिड़ी हुई थी। कई पुराने वाहन मालिकों ने शिकायत की थी कि E20 पेट्रोल के इस्तेमाल से उनके वाहनों के माइलेज और परफॉर्मेंस पर नकारात्मक असर पड़ा है। इस बीच सबसे बड़ी चिंता इस बात को लेकर थी कि अगर ईंधन की वजह से कार में कोई नुकसान होता है, तो क्या कंपनी वारंटी देगी?

इसी सवाल पर महिंद्रा एंड महिंद्रा ने अपना आधिकारिक रुख साफ करते हुए बड़ा बयान दिया है। कंपनी ने कहा है कि वह अपने सभी ग्राहकों को वारंटी का पूरा कवरेज देगी, चाहे वाहन E20 पेट्रोल पर चलाया गया हो।

Read news : CG Politics : कांग्रेस का ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ अभियान, प्रदेशभर में हुआ फर्जीवाड़ा, दीपक बैज बोले- चुनाव आयोग और BJP में गठबंधन

क्या कहा महिंद्रा ने?

महिंद्रा एंड महिंद्रा ने एक एडवाइजरी जारी करते हुए कहा कि कंपनी के सभी वाहन मौजूदा पेट्रोल मानकों के पूरी तरह अनुरूप हैं और उन्हें E20 फ्यूल पर सुरक्षित तरीके से चलाया जा सकता है। हालांकि, 1 अप्रैल 2025 से पहले बने कुछ मॉडलों में एक्सेलरेशन या माइलेज में मामूली अंतर आ सकता है। कंपनी ने स्पष्ट किया कि यह अंतर केवल ड्राइविंग स्टाइल पर निर्भर करेगा और वाहन की सुरक्षा पर इसका कोई असर नहीं होगा।

महिंद्रा के आधिकारिक बयान के मुताबिक,
“1 अप्रैल 2025 के बाद बने वाहन खासतौर पर E20 फ्यूल के लिए कैलिब्रेटेड होंगे ताकि परफॉर्मेंस और फ्यूल एफिशियंसी बेहतर बनी रहे। पहले के मॉडल भी E20 पर पूरी तरह सुरक्षित हैं। हां, माइलेज या पिकअप में थोड़ा बदलाव संभव है।”

Read news : CG NEWS : एनएचएम कर्मचारियों की जिलाध्यक्षों की बड़ी बैठक, हड़ताल लिखित आदेश तक जारी रखने का निर्णय

वारंटी पर मिलेगा पूरा कवरेज

कंपनी ने यह भी दोहराया कि एक जिम्मेदार ओईएम (Original Equipment Manufacturer) होने के नाते महिंद्रा अपने सभी ग्राहकों को वारंटी कवरेज देती रहेगी। यानी, यदि किसी वाहन को E20 फ्यूल की वजह से कोई तकनीकी नुकसान होता है, तो कंपनी उस पर वारंटी की शर्तें पूरी करेगी।

सरकार की पहल का समर्थन

महिंद्रा ने कहा कि वह हमेशा वैकल्पिक ईंधन, खासकर बायोफ्यूल्स को बढ़ावा देने वाली सरकारी नीतियों का समर्थन करती रही है और आगे भी सस्टेनेबल ऑटोमोबाइल सॉल्यूशन में योगदान देती रहेगी।

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *