महाराष्ट्र निकाय चुनाव: सुबह से मतदान जारी, मोहन भागवत से सचिन तेंदुलकर तक दिग्गजों ने डाला वोट

मुंबई: महाराष्ट्र में बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) सहित राज्य की 29 नगर निगमों के लिए गुरुवार सुबह 7:30 बजे से मतदान शुरू हो गया। मतदान केंद्रों पर सुबह से ही मतदाताओं की कतारें देखने को मिल रही हैं। लोकतांत्रिक प्रक्रिया में भागीदारी निभाने के लिए आम नागरिकों के साथ-साथ कई प्रमुख हस्तियों ने भी अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

नागपुर में संघ प्रमुख मोहन भागवत ने किया मतदान

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत ने नागपुर के एक मतदान केंद्र पर पहुंचकर वोट डाला। मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि चुनाव लोकतांत्रिक व्यवस्था का अहम हिस्सा हैं और हर नागरिक का कर्तव्य है कि वह सोच-समझकर और जनहित को ध्यान में रखते हुए योग्य उम्मीदवार को वोट दे।

Read More : छत्तीसगढ़ में धान खरीदी पर सियासी जुबानी जंग तेज! चरणदास महंत की मांग पर अरुण साव का पलटवार

मुंबई में केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने परिवार संग डाला वोट

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने मुंबई के एक मतदान केंद्र पर परिवार के साथ मतदान किया। उन्होंने बुजुर्ग और दिव्यांग मतदाताओं की सराहना करते हुए कहा कि 80 वर्ष से अधिक उम्र के बुजुर्गों का उत्साह हर मुंबईवासी के लिए प्रेरणादायक है।

पुणे में मुरलीधर मोहोल का दावा, भाजपा का बनेगा मेयर

केंद्रीय राज्य मंत्री मुरलीधर मोहोल ने पुणे के वार्ड नंबर 31 में परिवार सहित वोट डाला। उन्होंने कहा कि जनता केंद्र सरकार के कार्यों से संतुष्ट है और पुणे नगर निगम में भाजपा की जीत तय है।

सचिन तेंदुलकर ने मतदान को बताया जिम्मेदारी

महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर भी मुंबई में मतदान करने पहुंचे। उन्होंने कहा कि मतदान के जरिए नागरिक अपनी राय व्यक्त करते हैं और हर व्यक्ति को इस अधिकार का जरूर उपयोग करना चाहिए।

राम नाईक, प्रकाश जावड़ेकर सहित कई नेताओं ने डाला वोट

पूर्व राज्यपाल राम नाईक, भाजपा नेता प्रकाश जावड़ेकर, शिवसेना की शाइना एनसी और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र चव्हाण ने भी अपने-अपने क्षेत्रों में मतदान किया।

2,869 सीटों पर मुकाबला, शाम 5:30 बजे तक वोटिंग

राज्य की 29 नगर निगमों में कुल 2,869 सीटों के लिए मतदान हो रहा है, जिनमें अकेले बीएमसी की 227 सीटें शामिल हैं। मतदान शाम 5:30 बजे तक चलेगा।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories