Thursday, March 26, 2026
36.1 C
Raipur

Mahadev Satta Case : महादेव सट्टा केस: सौरभ चंद्राकर की 1700 करोड़ की संपत्तियां अटैच, दुबई में 18 प्रॉपर्टी जब्त

Mahadev Satta Case : रायपुर : रायपुर में महादेव सट्टा ऐप से जुड़े मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सौरभ चंद्राकर की करीब 1700 करोड़ रुपए की संपत्तियां अटैच कर दी हैं। यह कार्रवाई 25 मार्च को मनी लॉन्ड्रिंग निवारण अधिनियम (PMLA) 2002 के तहत की गई।

Mahadev Satta Case : जांच एजेंसी ने कुल 20 अचल संपत्तियां जब्त की हैं, जिनमें 18 दुबई में और 2 नई दिल्ली में स्थित हैं। इन संपत्तियों में बुर्ज खलीफा का एक अपार्टमेंट भी शामिल है। जांच में सामने आया है कि ये सभी संपत्तियां अवैध सट्टेबाजी से कमाए गए पैसे से खरीदी गई थीं, जिनमें लग्जरी बंगले और महंगी कारें शामिल हैं।

Mahadev Satta Case : ED के अनुसार, दुबई की ज्यादातर संपत्तियां प्राइम लोकेशन जैसे Dubai Hills Estate (Hills View, Fairway Residency, Sidra), Business Bay और SLS Hotel & Residences में स्थित हैं। इन संपत्तियों को सौरभ चंद्राकर और उसके सहयोगियों के नाम पर कंट्रोल किया जा रहा था।

Mahadev Satta Case : जांच में यह भी सामने आया है कि महादेव ऑनलाइन बुक ऐप एक अंतरराष्ट्रीय सट्टेबाजी नेटवर्क की तरह काम करता था, जो Tiger Exchange, Gold365 और Laser247 जैसे प्लेटफॉर्म के जरिए संचालित होता था। यह पूरा सिस्टम फ्रेंचाइजी मॉडल पर आधारित था, जिसमें देशभर में “पैनल” बनाकर नेटवर्क फैलाया गया था।

ED का कहना है कि इस नेटवर्क से जुड़े लोग हवाला, क्रिप्टो और फर्जी बैंक खातों के जरिए पैसे को विदेश भेजते थे। आम लोगों के KYC का दुरुपयोग कर हजारों डमी अकाउंट खोले गए और फिर इस रकम को UAE और भारत में महंगी संपत्तियों में निवेश किया गया।

Mahadev Satta Case : अब तक इस मामले में 175 से ज्यादा जगहों पर छापेमारी की जा चुकी है। 13 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है और 74 लोगों को आरोपी बनाया गया है। साथ ही, रायपुर की विशेष PMLA अदालत में 5 प्रॉसिक्यूशन शिकायतें दाखिल की गई हैं।

Mahadev Satta Case : ED के मुताबिक, इस केस में अब तक कुल 4336 करोड़ रुपए की चल और अचल संपत्तियां अटैच, सीज या फ्रीज की जा चुकी हैं। वहीं सौरभ चंद्राकर समेत अन्य आरोपियों को भगोड़ा आर्थिक अपराधी घोषित करने की प्रक्रिया भी जारी है।

Share The News

Latest YouTube Videos

Jaggi murder case: जग्गी हत्याकांड केस रिओपन, 2 CSP, थाना प्रभारी समेत अन्य को हुई थी सजा..

Jaggi murder case: जग्गी हत्याकांड केस रिओपन, 2 CSP, थाना प्रभारी समेत अन्य को हुई थी सजा..

US Israel Iran War: America – Israel – Iran जंग, India की तेल-गैस सप्लाई पर कितना खतरा?

US Israel Iran War: America – Israel – Iran जंग, India की तेल-गैस सप्लाई पर कितना खतरा?

Gold-Silver price crash: Iran युद्ध के बीच Silver 15,000 और Gold 8,000 रुपये सस्ता

Gold-Silver price crash: Iran युद्ध के बीच Silver 15,000 और Gold 8,000 रुपये सस्ता

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें

कुदरगढ़ महोत्सव 2026, ग्राम कुदरगढ़

कुदरगढ़ महोत्सव 2026, ग्राम कुदरगढ़

CAPF Bill 2026 : क्या है CAPF विधेयक,आसान भाषा में समझें, CAPF बनाम IPS

CAPF Bill 2026 : क्या है CAPF विधेयक,आसान भाषा में समझें, CAPF बनाम IPS

Latest YouTube Shorts

MBBS छोड़ कला को चुनाबनीं ‘रंगोली क्वीन’ शिखा शर्मा

MBBS छोड़ कला को चुनाबनीं ‘रंगोली क्वीन’ शिखा शर्मा

देखिए इस प्यारी बच्ची का दिव्य दुर्गा अवतार

देखिए इस प्यारी बच्ची का दिव्य दुर्गा अवतार

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

M.P News : जबलपुर के एडवेंचर पार्क में भीषण आग, एक की जिंदा जलकर मौत

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले...

C.G News : बिलासपुर में बर्ड फ्लू का कहर, 22 हजार पक्षी नष्ट, कई जिलों में अलर्ट

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क :  छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में बर्ड...

Related Articles

Popular Categories