मध्य प्रदेश बीजेपी की आधिकारिक वेबसाइट हैक, मचा हड़कंप

Parivesh

भोपाल: भारत-पाकिस्तान के बीच तनावपूर्ण हालात के बीच शनिवार को भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) मध्य प्रदेश की आधिकारिक वेबसाइट हैक कर ली गई। इस साइबर हमले के बाद प्रदेश की राजनीति में हलचल मच गई। जानकारी के मुताबिक, हैकर्स ने बीजेपी की राष्ट्रीय वेबसाइट को भी निशाना बनाने की कोशिश की, हालांकि इसमें वे सफल नहीं हो सके। सुबह जब कुछ यूजर्स ने वेबसाइट पर विजिट किया, तो उन्हें पाकिस्तान ऑपरेशन का संदर्भ और “You Have Been Hacked PFA Cyber Force” का मैसेज दिखाई दिया। वहीं, वेबसाइट के होमपेज पर “ऑपरेशन बन्यन उल मार्सिज” का उल्लेख prominently दिखा, जिसका अर्थ अरबी में “सीसे से बनी मजबूत दीवार” बताया जा रहा है। इस ऑपरेशन का नाम पहले भी पाकिस्तान की ओर से सार्वजनिक किया गया था।

बीजेपी प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल ने पुष्टि करते हुए बताया कि वेबसाइट हैक होने की सूचना मिलते ही आईटी सेल की टीम ने फौरन कार्रवाई शुरू कर दी। वेबसाइट को लगभग 15 से 20 मिनट में रिस्टोर कर लिया गया है। हालांकि फिलहाल साइट खोलने पर ‘ERROR’ दिखा रहा है। अग्रवाल ने राष्ट्रीय वेबसाइट हैक होने की खबरों का खंडन किया है। फिलहाल, यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि इस साइबर अटैक के पीछे कौन है, लेकिन शुरुआती संकेत पाकिस्तानी हैकर ग्रुप की ओर इशारा कर रहे हैं। सुरक्षा एजेंसियां और बीजेपी की साइबर टीम इस पूरे मामले की गहन जांच कर रही है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *