अमेरिका में दिल दहला देने वाली घटना! लुइसियाना में पिता ने 8 बच्चों को मारी गोली

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क: अमेरिका के लुइसियाना राज्य के श्रेवपोर्ट शहर में एक बेहद दर्दनाक और झकझोर देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक व्यक्ति ने 8 मासूम बच्चों की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतकों की उम्र 1 से 14 साल के बीच बताई जा रही है, जिनमें 7 बच्चे आरोपी के अपने थे, जबकि एक उसका भतीजा था।

सोते हुए बच्चों पर बरसाईं गोलियां

पुलिस के मुताबिक, यह घटना रविवार सुबह करीब 6 बजे हुई, जब आरोपी ने गुस्से में आकर दो अलग-अलग घरों में फायरिंग की। बताया जा रहा है कि बच्चों को उस समय निशाना बनाया गया, जब वे गहरी नींद में थे। हमले में 7 बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक बच्चे का शव घर की छत पर मिला, जो अपनी जान बचाने के लिए भागने की कोशिश कर रहा था।

घरेलू विवाद बना वजह

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी का अपनी पत्नी से विवाद चल रहा था और दोनों अलग होने वाले थे। इसी तनाव के बीच उसने पहले एक महिला को गोली मारी और फिर दूसरे घर में जाकर बच्चों पर हमला कर दिया। इस घटना में उसकी पत्नी और एक अन्य महिला भी गंभीर रूप से घायल हुई हैं।

पुलिस मुठभेड़ में आरोपी ढेर

आरोपी की पहचान 31 वर्षीय शमार एल्किन्स के रूप में हुई है, जो आर्मी से रिटायर्ड था। घटना के बाद वह एक कार छीनकर भागने लगा, लेकिन पुलिस ने उसका पीछा किया। बोजियर पैरिश इलाके में पुलिस ने उसे घेर लिया और मुठभेड़ में मार गिराया।

पुराना आपराधिक रिकॉर्ड भी सामने आया

पुलिस के अनुसार, आरोपी पहले भी 2019 में हथियार से जुड़े एक मामले में गिरफ्तार हो चुका था, हालांकि घरेलू हिंसा का कोई स्पष्ट रिकॉर्ड नहीं मिला था।

समुदाय में शोक और सदमा

इस घटना के बाद पूरे इलाके में शोक और दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि आरोपी को अक्सर बच्चों के साथ देखा जाता था, जिससे यह घटना और भी चौंकाने वाली बन गई है।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

raipur-gold-shop-robbery-arrest:लक्ष्य ज्वेलर्स चोरी केस: डॉग स्क्वॉड की मदद से पुलिस ने दबोचे आरोपी

raipur-gold-shop-robbery-arrest: राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित लक्ष्य ज्वेलर्स...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Mahakaleshwar Bhasma Aarti : उज्जैन महाकाल मंदिर में ब्रह्म मुहूर्त की भव्य भस्म आरती, गूंजे जयघोष

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क।मध्य प्रदेश के उज्जैन स्थित विश्वप्रसिद्ध महाकालेश्वर...

Administrative Reshuffle: राज्य सरकार का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल; EOW और ACB में 10 वरिष्ठ पुलिस अफसरों की नई तैनाती

Administrative Reshuffle: रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग (General...

Surajpur Monsoon Mishap: विश्रामपुर में FCI गोदाम की दीवार ढही; 7 मकान क्षतिग्रस्त, बाल-बाल बची कई जानें

Surajpur Monsoon Mishap: विश्रामपुर, सूरजपुर। मध्य भारत और छत्तीसगढ़ के...

Related Articles

Popular Categories