Tuesday, April 7, 2026
34.1 C
Raipur

लाल-नीली बत्ती का छलावा, लग्जरी कार से हो रही थी शराब तस्करी

दुर्ग: छत्तीसगढ़ पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए शराब तस्करी के एक मामले का भंडाफोड़ किया है। एक लग्जरी एसयूवी, जिस पर लाल-नीली बत्ती लगी थी और जो रायपुर पासिंग थी, से अवैध रूप से अंग्रेजी शराब की भारी खेप पकड़ी गई है। इस तस्करी की भनक मिलते ही पुलिस ने घेराबंदी कर वाहन को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन उससे पहले ही चालक गाड़ी छोड़कर फरार हो गया।

धमधा पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 15 और 16 अप्रैल की दरम्यानी रात उन्हें मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक संदिग्ध नेक्सॉन कार में शराब का अवैध परिवहन किया जा रहा है। सूचना मिलते ही एएसपी (ग्रामीण) अभिषेक झा के निर्देश पर एक टीम गठित कर कार्रवाई शुरू की गई। पुलिस टीम जब ग्राम ठेकला की ओर बढ़ी तो उन्होंने एक नेक्सॉन कार (CG 04 MD 2018) को लाल-नीली बत्ती के साथ संदिग्ध हालत में जाते देखा।

पुलिस की गाड़ी को देखकर कार चालक ने भागने की कोशिश की और कार को तेज रफ्तार में जालबांधा रोड होते हुए मुड़पार बस्ती की ओर ले गया। बस्ती में कार अनियंत्रित होकर एक मकान की दीवार से जा टकराई। पुलिस को पास आता देख चालक मौके से फरार हो गया।

कार की तलाशी लेने पर पुलिस को अंदर से अंग्रेजी शराब से भरे 13 बॉक्स मिले, जिनमें प्रत्येक में 180 एमएल की 50-50 बोतलें थीं। खास बात यह रही कि शराब की बोतलों पर “FOR SALE IN MADHYA PRADESH ONLY” लिखा था और उनमें मध्य प्रदेश आबकारी विभाग के बारकोड लगे हुए थे।

जप्त शराब की कुल कीमत करीब 87,750 रुपये आंकी गई है, जबकि जब्त कार की अनुमानित कीमत 5 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस अब आरोपी की तलाश कर रही है और यह जांच कर रही है कि शराब मध्य प्रदेश से छत्तीसगढ़ में किस उद्देश्य से लाई जा रही थी।

यह मामला न केवल अवैध तस्करी का है, बल्कि सरकारी तंत्र के प्रतीकों के दुरुपयोग का भी गंभीर उदाहरण बन गया है। पुलिस ने कार और शराब जब्त कर मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी है।

Share The News

Latest YouTube Videos

Jaggi Murder Case Verdict: अमित जोगी को उम्रकैद, कोर्ट का सख्त फैसला...#amitjogi #cg #cgnews

Jaggi Murder Case Verdict: अमित जोगी को उम्रकैद, कोर्ट का सख्त फैसला...#amitjogi #cg #cgnews

Raipur Ram Mandir Live: राम मंदिर से संध्या आरती LIVE: भगवान श्री राम की आरती का सीधा प्रसारण

Raipur Ram Mandir Live: राम मंदिर से संध्या आरती LIVE: भगवान श्री राम की आरती का सीधा प्रसारण

Khauff The Digital War  ख़ौफ़   द डिजिटल वॉर,  कैसे होता है फ्रॉड, SSP शशि मोहन के इस फिल्म में...

Khauff The Digital War ख़ौफ़ द डिजिटल वॉर, कैसे होता है फ्रॉड, SSP शशि मोहन के इस फिल्म में...

Raghav Chaddha:राघव चड्ढा को क्यों हटाया!,“घायल हूं इसलिए घातक हूं,कहा-सबको बेनकाब किया जाएगा...#aap

Raghav Chaddha:राघव चड्ढा को क्यों हटाया!,“घायल हूं इसलिए घातक हूं,कहा-सबको बेनकाब किया जाएगा...#aap

Latest YouTube Shorts

शादी के बाद भी लोग ढूंढ रहे हैं “दूसरा पार्टनर”...#love #aap #lovelife

शादी के बाद भी लोग ढूंढ रहे हैं “दूसरा पार्टनर”...#love #aap #lovelife

AC गैस भराई के दौरान विस्फोट, 2 की हालत नाजुक...#viralnews #news #cg

AC गैस भराई के दौरान विस्फोट, 2 की हालत नाजुक...#viralnews #news #cg

अंबिकापुर में दिल दहला देने वाला हादसा, घटना ने सभी को झकझोर दिया...#ambikapur #cg #shorts

अंबिकापुर में दिल दहला देने वाला हादसा, घटना ने सभी को झकझोर दिया...#ambikapur #cg #shorts

रायपुर में दर्दनाक हादसा: 8 फीट मिट्टी में जिंदा दफन हुआ मजदूर, मौत से मचा हड़कंप...#raipur #cg

रायपुर में दर्दनाक हादसा: 8 फीट मिट्टी में जिंदा दफन हुआ मजदूर, मौत से मचा हड़कंप...#raipur #cg

प्यार, दर्द… और फिर एक फिल्मी हीरो की एंट्री!#love #shorts

प्यार, दर्द… और फिर एक फिल्मी हीरो की एंट्री!#love #shorts

टोल प्लाजा पर युवती का हंगामा वायरल, नशे में बैरिकेड तोड़े और किया बवाल...#viral #shorts #viralreel

टोल प्लाजा पर युवती का हंगामा वायरल, नशे में बैरिकेड तोड़े और किया बवाल...#viral #shorts #viralreel

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

M.P News : बरगी में चीतल पर कुत्तों का हमला, वन विभाग पर लापरवाही के आरोप

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : मध्यप्रदेश के जबलपुर जिले के...

छत्तीसगढ़ में अब लालच देकर धर्म परिवर्तन कराना पड़ेगा महंगा! नया कानून लागू

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क: छत्तीसगढ़ में धर्मांतरण से जुड़े मामलों...

CM सरमा पर आरोपों के बाद पवन खेड़ा के घर असम पुलिस का छापा, गरमाई सियासत

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क: कांग्रेस नेता पवन खेड़ा के दिल्ली...

M.P News : भोपाल में आबकारी विभाग के खिलाफ कामगारों का हल्लाबोल, 48 घंटे का अल्टीमेटम

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल...

Related Articles

Popular Categories