भोपाल। मध्यप्रदेश की राजनीति में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। भोपाल के बीजेपी युवा मोर्चा के अरेरा मंडल महामंत्री जीत निशोदे का अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद सियासी गलियारों में हड़कंप मच गया।
सूत्रों के अनुसार, वीडियो में जीत निशोदे को अपनी महिला मित्र के साथ आपत्तिजनक स्थिति में दिखाया गया है। वीडियो वायरल होने के तुरंत बाद भाजपा ने मामले पर सख्त संज्ञान लिया और निशोदे को पार्टी से निष्कासित कर दिया। इसके साथ ही उनकी पार्टी की प्राथमिक सदस्यता भी रद्द कर दी गई है।
Read News : Tikamgarh News : टीकमगढ़ में युवक ने धसान नदी में पुल से लगाई छलांग, रेस्क्यू में जुटी पुलिस और SDRF टीम
मौके पर मिली जानकारी के अनुसार, वीडियो वायरल होने और विवाद बढ़ने के बाद जीत निशोदे ने फांसी लगाने का प्रयास किया। उन्हें गंभीर स्थिति में पुष्पांजलि अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।
Read News : Open Borders : भारत-नेपाल ओपन बॉर्डर का राज़, 1950 के समझौते से खुला रास्ता
इस मामले ने पार्टी और राजनीतिक गलियारों में नया उथल-पुथल मचा दिया है। पार्टी ने स्पष्ट किया है कि ऐसे मामलों में शून्य सहनशीलता की नीति अपनाई जाएगी।













