Laxmi Narayan Mahayagya Darri : ब्रह्मचारी धाम दर्री में सजेगा भक्ति का दरबार: 23 जनवरी से पांच कुंडीय श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ

VIKASH KHALKHO

Laxmi Narayan Mahayagya Darri : राजनांदगांव (खुज्जी): ग्राम दर्री स्थित ब्रह्मचारी धाम में संत त्रिलोचन ब्रह्मचारी के सानिध्य में प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी पांच कुंडीय श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। 23 जनवरी को बसंत पंचमी के शुभ अवसर पर कलश यात्रा और मंडप प्रवेश के साथ इस धार्मिक अनुष्ठान का शंखनाद होगा।

यज्ञ और विद्वानों का मार्गदर्शन

यज्ञ मीडिया प्रभारी विमल जैन ने बताया कि प्रधान यज्ञाचार्य पंडित बसंत तिवारी (पटेली, बालोद) के निर्देशन में 24 जनवरी से यज्ञ की आहुतियां प्रारंभ होंगी। प्रतिदिन यज्ञ विधानानुसार दैवीय कर्म संपादित किए जाएंगे। साथ ही आश्रम में अनवरत अखंड राम नाम संकीर्तन भी चलता रहेगा।

‘राम रंग’ में सराबोर होंगे श्रद्धालु: दिग्गज कलाकार देंगे प्रस्तुति

प्रतिदिन दोपहर 1:30 बजे से 4:30 बजे तक संगीतयमय ‘राम रंग’ का आयोजन होगा, जिसमें प्रदेश की ख्याति प्राप्त मानस मंडलियां और कलाकार अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे:

  • 26 जनवरी: महादेव हिरवानी जी (पुष्पांजलि लोक भजन, कन्हारपुरी)।

  • 27 जनवरी: सुप्रसिद्ध गायिका कविता वासनिक और राकेश सिन्हा जी (आमगांव)।

  • 29 जनवरी: राष्ट्रपति पुरस्कृत श्रीमती पूनम विराट एवं हिमाचल प्रसाद (चोला माटी के हे राम – रंग छत्तीसा)।

  • 30 जनवरी: ममता देशमुख और कुलेश्वर ताम्रकार (दुर्ग)।

  • 01 फरवरी: नौतम दास मानिकपुरी और गो-पूजन के साथ समापन।

भंडारा और शोभायात्रा

यज्ञ के दौरान प्रतिदिन दोपहर 12 बजे से विशाल भोजन भंडारा आयोजित किया जाएगा। आयोजन का समापन 01 फरवरी (रविवार) को गो-पूजन, विसर्जन और भव्य शोभायात्रा के साथ होगा। संत त्रिलोचन ब्रह्मचारी जी ने क्षेत्र के समस्त श्रद्धालुओं से इस पावन आयोजन में सम्मिलित होकर धर्म लाभ लेने की अपील की है।

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *