Lawrence Bishnoi Gang: लॉरेंस बिश्नोई गैंग का मुख्य हथियार सप्लायर और रेकी एक्सपर्ट राहुल सिंह राठौर इंदौर में गिरफ्तार

VIKASH KHALKHO

Lawrence Bishnoi Gang: इंदौर: इंदौर क्राइम ब्रांच और एसआईटी (SIT) की टीम ने लॉरेंस बिश्नोई गैंग के खिलाफ चल रहे अभियान में एक और बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने व्यापारियों और व्यवसायियों को धमकी देने वाले गिरोह के मुख्य सूत्रधार और 25,000 रुपये के इनामी शातिर बदमाश राहुल सिंह राठौर (पिता भारत सिंह राठौर) को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी देवास के बिंजाना का निवासी है, जिस पर राज्य एसटीएफ द्वारा 15,000 रुपये और इंदौर क्राइम ब्रांच द्वारा 10,000 रुपये का इनाम घोषित था।

इंदौर में पिछले कुछ समय से लॉरेंस बिश्नोई और हैरी बॉक्सर गैंग के नाम पर व्यापारियों से रंगदारी वसूलने और धमकाने के मामले सामने आ रहे थे। इसे गंभीरता से लेते हुए पुलिस आयुक्त ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए थे। जांच के लिए गठित विशेष एसआईटी टीम लगातार खुफिया सूचनाओं के आधार पर आरोपियों की तलाश कर रही थी।

पुलिस के अनुसार, पूर्व में गिरफ्तार आरोपी राजपाल चंद्रावत से पूछताछ के दौरान राहुल सिंह राठौर के बारे में अहम सुराग मिले थे। राहुल इस गैंग का मुख्य स्तंभ था, जो राजपाल के साथ मिलकर काम करता था। उसका मुख्य काम व्यापारियों के घर और दफ्तरों की रेकी करना, गैंग के शूटरों को हथियार उपलब्ध कराना, फायरिंग के लिए लड़के मुहैया कराना और पैसों का लेन-देन संभालना था। इस मामले में पुलिस अब तक राजपाल चंद्रावत, सोनू उर्फ रितेश खंगार, सचिन, नाना उर्फ रोहित और कुलदीप को जेल भेज चुकी है। डीसीपी क्राइम राजेश त्रिपाठी ने बताया कि राहुल का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड खंगाला जा रहा है और उससे पूछताछ में कई अन्य बड़े खुलासे होने की उम्मीद है।

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *