भोपाल : मध्य प्रदेश की महिलाओं के लिए आज का दिन बेहद खास है। मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के तहत योजना की 32वीं किस्त आज प्रदेश की लाड़ली बहनों के बैंक खातों में सीधे ट्रांसफर की जाएगी। इस किस्त के तहत लगभग 1 करोड़ 26 लाख महिलाओं को 1500 रुपये की आर्थिक सहायता मिलेगी।
1836 करोड़ रुपये की राशि होगी जारी
राज्य सरकार द्वारा इस किस्त के लिए कुल 1836 करोड़ रुपये की राशि जारी की जा रही है। यह राशि डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के माध्यम से महिलाओं के खातों में पहुंचेगी, जिससे पारदर्शिता बनी रहे और किसी भी तरह की परेशानी न हो।
Read More : M.P News : CM मोहन यादव का दिल्ली दौरा, प्रधानमंत्री मोदी को सौंपा विजन डॉक्यूमेंट
माखननगर से होगा राज्य स्तरीय कार्यक्रम
इस अवसर पर नर्मदापुरम जिले के माखननगर में राज्य स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव स्वयं कार्यक्रम में शामिल होकर सिंगल क्लिक के माध्यम से राशि का हस्तांतरण करेंगे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लाभार्थी महिलाएं और जनप्रतिनिधि मौजूद रहेंगे।
महिलाओं के सशक्तिकरण की मजबूत पहल
लाड़ली बहना योजना को राज्य सरकार महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की रीढ़ मान रही है। इस योजना के जरिए महिलाओं को घरेलू जरूरतों, स्वास्थ्य, शिक्षा और आत्मनिर्भरता के लिए आर्थिक सहयोग मिल रहा है। योजना ने ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों की महिलाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाए हैं।
सरकार की प्रतिबद्धता का प्रतीक
सरकार का कहना है कि लाड़ली बहना योजना सिर्फ आर्थिक सहायता नहीं, बल्कि महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और स्वावलंबन का प्रतीक है। आने वाले समय में भी योजना को और प्रभावी बनाने के प्रयास जारी रहेंगे।













