कोरबा। Korba News : कटघोरा थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले व्यक्ति की लाश राधासागर तालाब में मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान कटघोरा निवासी और कपड़े के व्यवसायी जुगल अग्रवाल के रूप में हुई है।
Korba News : जानकारी के अनुसार, जुगल अग्रवाल मॉर्निंग वॉक के दौरान तालाब में हाथ-पैर धोने पहुंचे थे और इसी दौरान फिसलकर पानी में गिर गए। आसपास मौजूद बच्चों ने उन्हें बाहर निकालने का प्रयास किया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।
जुगल अग्रवाल अंबिकापुर–कटघोरा मुख्य मार्ग पर जुगल क्लॉथ स्टोर नाम से कपड़ों की दुकान चलाते थे। घटना की सूचना मिलते ही कटघोरा पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई।
कटघोरा थाना प्रभारी धर्मनारायण तिवारी ने बताया कि परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गई है और आगे की जांच करवाई जारी है।













