KN Rajanna : विवादित बयान के बाद कर्नाटक के मंत्री केएन राजन्ना ने दिया इस्तीफा, कांग्रेस हाईकमान ने लिया एक्शन

VIKASH KHALKHO

KN Rajanna : बेंगलुरु : कर्नाटक के मंत्री केएन राजन्ना ने सोमवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया। कांग्रेस हाईकमान ने उनके विवादित बयान के बाद उन्हें मंत्रिमंडल से हटाने का फैसला किया था। मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने उनका इस्तीफा स्वीकार कर राज्यपाल को भेज दिया, जिसे मंजूरी भी मिल गई है।

Read More : Dharmasthala : धर्मस्थला सामूहिक दफ़न मामला : साइट 13 पर खुदाई क्यों रुकी, गहराया रहस्य

हाल ही में राजन्ना ने कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में वोटर लिस्ट में हुई गड़बड़ी की बात को सार्वजनिक रूप से स्वीकार किया था। उन्होंने कहा था कि मतदाता सूची में संशोधन “हमारी आंखों के सामने” हुआ, लेकिन इस पर सही ढंग से निगरानी नहीं की गई। राजन्ना ने बताया कि कई जगहों पर एक ही व्यक्ति का नाम तीन-तीन स्थानों पर दर्ज था, जिससे वह कई बार मतदान कर सकता था। इसके अलावा, कुछ कम आबादी वाले क्षेत्रों में भी संदिग्ध नाम जोड़े गए थे।

उन्होंने इसे “हमारे लिए शर्म की बात” बताते हुए कहा था कि पार्टी इस पर नजर रखने में विफल रही। राजन्ना ने चुनाव आयोग पर भी आरोप लगाए कि उसने प्रधानमंत्री को मदद पहुंचाने के लिए मतदाता सूची में बदलाव किए। हालांकि, उन्होंने यह भी माना कि कांग्रेस समय पर आपत्ति दर्ज कराने में नाकाम रही।

Read More : Gwalior News : डबरा में पैसे दोगुना करने के लालच में 50 लाख की ठगी, पुलिस ने शुरू की तलाश

शुरुआत में राजन्ना ने इस्तीफा देने से मना कर दिया था और कहा था, “मैं मुख्यमंत्री से बात करूंगा, उसके बाद ही कुछ कहूंगा।” लेकिन, कांग्रेस हाईकमान के कड़े रुख के बाद उन्हें पद छोड़ना पड़ा। हाईकमान ने उनके बयान को पार्टी के लिए नुकसानदेह माना और उन्हें मंत्रिमंडल से हटाने का फैसला किया।

इस मामले को लेकर बीजेपी ने कांग्रेस को जमकर घेरा। पार्टी नेता अमित मालवीय ने ‘एक्स’ पर पोस्ट करते हुए लिखा कि राजन्ना ने राहुल गांधी के ‘फर्जी वोट चोरी’ अभियान की पोल खोल दी है। उन्होंने आरोप लगाया कि सच्चाई उजागर करने और राहुल गांधी के दावों की खामियां बताने की हिम्मत करने के कारण राजन्ना को इस्तीफा देने पर मजबूर किया गया।

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *