Khandva News: खंडवा/देवेंद्र जायसवाल : खंडवा में बटालियन निर्माण को लेकर नागचुन क्षेत्र में जो 100 एकड़ की जमीन आवंटित है उस जमीन के निरीक्षण के लिए इंदौर रेंज के IG श्री अनुराग, डीआईजी सिद्धार्थ बहुगुणा विशेष तौर पर खंडवा पहुंचे। खंडवा पटवारी को भी नक़्शे के साथ मौके पर बुलाया गया। बटालियन के लिए जो जमीन आवंटित है यहां पर किस तरह की सुविधाएं हैं।
Khandva News: हाईवे, स्कूल,कॉलेज और स्वास्थ्य सुविधाएं किस तरह की है इन सब चीजों की जानकारी IG ने खंडवा एसपी से चर्चा की। सबसे बड़ी बात यह रही की खंडवा विधानसभा में एक सप्ताह पहले खंडवा विधायक कंचन तन्वे ने खंडवा जिले में सिमी की गतिविधियों को देखते हुए विधानसभा में यह प्रश्न पूछा था की खरगोन के बजाय बटालियन खंडवा में क्यों नहीं बना।
Khandva News: विधायक का कैबिनेट मंत्री विजय शाह के साथ-साथ कैलाश विजयवर्गीय ने भी समर्थन किया था और बटालियन खरगोन की बजाय खंडवा में बनाने की मांग की थी। ऐसे में आज जो निरीक्षण किया गया उसको लेकर एक रिपोर्ट तैयार कर सरकार को भेजी जाएगी इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।













