तेलंगाना| तेलंगाना की प्रमुख राजनीतिक पार्टी बीआरएस (BRS) में अंदरूनी विवाद ने नया मोड़ ले लिया है। पार्टी प्रमुख के. चंद्रशेखर राव (KCR) ने अपनी बेटी और विधान परिषद सदस्य के. कविता को पार्टी से निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई तब हुई जब कविता ने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं हरिश राव और संतोष राव पर गंभीर आरोप लगाते हुए उनकी साजिशों को सार्वजनिक किया।
Read News : Korba Viral News : सड़क किनारे पति ने पत्नी की सरेआम की पिटाई, वीडियो वायरल…
कविता ने अपने बयान में आरोप लगाया कि ये नेता उनके पिता KCR की छवि धूमिल करने की साजिश रच रहे हैं। उन्होंने यह भी दावा किया कि इस साजिश के पीछे तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी का हाथ है। कविता के अनुसार, उनके जेल से रिहा होने के बाद से ही उनके पिता ने उनसे दूरी बना ली थी और उनके खिलाफ पार्टी के करीबी लोग काम कर रहे हैं।
Read News : Entertainment News : क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’: तुलसी-मिहिर के बीच आएगी नई ग्लैमरस लेडी
बीआरएस में इस बयान ने पार्टी में अंदरूनी कलह को और तेज कर दिया है। कविता ने कहा, “मैंने हरिश राव और संतोष राव की साजिशों को सहन किया है, लेकिन अब मैं स्वतंत्र रहूंगी और सोशल मीडिया पर मुझे ट्रोल करने वालों को छोड़ूंगी नहीं।” उन्होंने भ्रष्टाचार और केसीआर की छवि को प्रभावित करने वाले आरोपों को सार्वजनिक किया और पार्टी नेतृत्व पर भी सवाल उठाए।
कविता ने कांग्रेस सरकार और रेवंत रेड्डी पर भी निशाना साधते हुए कहा कि पिछड़ी जातियों के आरक्षण और बिहार चुनाव में कांग्रेस का इस्तेमाल तेलंगाना के लिए किया जा रहा है। उन्होंने दावा किया कि यदि केसीआर को सीबीआई जांच का सामना करना पड़ा, तो पार्टी की प्रतिष्ठा पर असर पड़ेगा।
Read News : CG NEWS : फिकल स्लज मेनेजमेंट से होगा पर्यावरण का सुधार, घरघोड़ा के बड़े गुमड़ा में हुआ यूनिट का संचालन
बीआरएस के अंदरूनी सूत्रों के अनुसार, हरिश राव और संतोष राव की तरफ से अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है। फिलहाल, KCR और उनके बेटे केटी रामा राव अपने फार्महाउस में हैं, जबकि कविता अपने आवास पर किसी से मुलाकात नहीं कर रही हैं। पार्टी में इस विवाद ने नई राजनीतिक जटिलताओं को जन्म दे दिया है।











