Thursday, February 19, 2026
27.1 C
Raipur

Kanpur News : 16 साल बाद इंसाफ: पत्रकार बृजेश गुप्ता हत्याकांड में एंकर कनिका ग्रोवर समेत चार को उम्रकैद, मां और चाचा को पांच साल की सजा

Kanpur News : कानपुर : कानपुर में 16 साल पुराने पत्रकार हत्याकांड में अदालत ने मंगलवार को बड़ा फैसला सुनाया है। स्थानीय पत्रकार बृजेश गुप्ता की हत्या के मामले में उनकी एंकर दोस्त कनिका ग्रोवर, उसके दो भाई सन्नी और मन्नी, और रिश्तेदार सुरजीत सिंह को अदालत ने उम्रकैद की सजा सुनाई है। वहीं, कनिका की मां अलका ग्रोवर और चाचा बंटी को पांच साल कैद की सजा दी गई है।

 

Kanpur News : यह मामला 14 जून 2009 का है, जब कानपुर के गोविंद नगर इलाके में खड़ी एक कार में बोरे में बंद बृजेश गुप्ता का शव मिला था। शव पर सूजे के निशान और कई घाव थे। बृजेश खुद का लोकल चैनल चलाते थे और शहर के ईमानदार पत्रकारों में गिने जाते थे। उनकी हत्या ने पूरे शहर और मीडिया जगत को झकझोर दिया था।

Kanpur News : जांच में सामने आया कि हत्या की साजिश खुद उनके चैनल की एंकर कनिका ग्रोवर और उसके परिवार ने रची थी। पुलिस ने बताया कि यह हत्या निजी रंजिश और पेशेवर जलन के कारण की गई थी। बृजेश की रिवॉल्वर भी वारदात के बाद गायब थी, जो बाद में कनिका के घर से बरामद की गई।

Kanpur News : बृजेश के भाई प्रभात गुप्ता ने एफआईआर दर्ज कराई थी और बताया कि उनके भाई को सफलता से जलन रखने वालों ने साजिश के तहत मारा। 16 साल की लंबी सुनवाई के बाद जज राजेश राकेश सिंह की अदालत ने दोषियों को सजा सुनाई।

Kanpur News : सरकारी वकील गौरवेंद्र त्रिपाठी ने बताया कि अभियोजन पक्ष ने 10 गवाहों के बयान पेश किए थे और पोस्टमार्टम रिपोर्ट में 25 चोटों का जिक्र अदालत में महत्वपूर्ण सबूत साबित हुआ।

Kanpur News : फैसले के बाद बृजेश के भाई प्रभात गुप्ता ने कहा कि “देर से सही, लेकिन हमें इंसाफ मिला। अब हम हाई कोर्ट में अपील करेंगे ताकि दोषियों को फांसी की सजा दी जा सके।”

Kanpur News : 16 साल की लंबी कानूनी लड़ाई के बाद पत्रकार बृजेश गुप्ता के परिवार को आखिरकार न्याय मिला, जिसने एक बार फिर यह साबित किया कि सच्चाई भले देर से सामने आए, लेकिन कभी हारती नहीं।

Share The News

Latest YouTube Videos

Bangladesh Election: 20 साल बाद सत्ता परिवर्तन, TariqueRahmanबनेंगे PM?Bangladesh में बदला पूरा गेम!

Bangladesh Election: 20 साल बाद सत्ता परिवर्तन, TariqueRahmanबनेंगे PM?Bangladesh में बदला पूरा गेम!

New labor laws: NewLaborLaws के खिलाफ देशव्यापी हड़ताल, सड़कों पर उतरे कर्मचारी..

New labor laws: NewLaborLaws के खिलाफ देशव्यापी हड़ताल, सड़कों पर उतरे कर्मचारी..

Bharatmala Scam: 1 जमीन के 80 मालिक! 43CroreScam  मुआवजा घोटाले की पूरी कहानी

Bharatmala Scam: 1 जमीन के 80 मालिक! 43CroreScam मुआवजा घोटाले की पूरी कहानी

Salma Sultana Murder Mystery: गोद में लाश, होंठों पर गाना! Court में गूंजा सनसनीखेज बयान

Salma Sultana Murder Mystery: गोद में लाश, होंठों पर गाना! Court में गूंजा सनसनीखेज बयान

Nishaanebaz Top 10: देखें निशानेबाज़ पर Aaj की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

Nishaanebaz Top 10: देखें निशानेबाज़ पर Aaj की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

Latest YouTube Shorts

24 फरवरी को पेश होगा छत्तीसगढ़ का बजट - वित्त मंत्री

24 फरवरी को पेश होगा छत्तीसगढ़ का बजट - वित्त मंत्री

मक्का प्लांट पर ग्रामीणों का हमला, वेस्ट से फसल बर्बादी का आरोप

मक्का प्लांट पर ग्रामीणों का हमला, वेस्ट से फसल बर्बादी का आरोप

दुर्ग में ‘रील’ का रौब पड़ा भारी: नकली पिस्टल से स्टंट, तीन गिरफ्तार

दुर्ग में ‘रील’ का रौब पड़ा भारी: नकली पिस्टल से स्टंट, तीन गिरफ्तार

महासमुंद में ड्रग्स तस्करी पर वार: बोलेरो से 11 किलो गांजा जब्त,

महासमुंद में ड्रग्स तस्करी पर वार: बोलेरो से 11 किलो गांजा जब्त,

छत्तीसगढ़ में मिड डे मील के बाद 24 बच्चे बीमार

छत्तीसगढ़ में मिड डे मील के बाद 24 बच्चे बीमार

शटर डाउन… अंदर धंधा! रायपुर में 6 गिरफ्तार

शटर डाउन… अंदर धंधा! रायपुर में 6 गिरफ्तार

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

M.P News : कांग्रेस के प्रदर्शन पर रामेश्वर शर्मा का तीखा हमला, बोले- उन्हें विकास नहीं दिखता

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : मध्यप्रदेश की राजनीति में कांग्रेस...

Related Articles

Popular Categories

This will close in 0 seconds