Sunday, March 29, 2026
38.1 C
Raipur

kanker Crime : बॉयफ्रेंड की बाइक खरीदने का सपना पूरा करने गर्लफ्रेंड बनी चोर, परिचित के घर से 95 हजार नकद और सोने-चांदी के जेवर उड़ाए

kanker Crime : कांकेर। जिले के डूमरपानी गांव में चोरी का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां 8 अगस्त को एक युवती ने अपने प्रेमी को बाइक खरीदने के लिए पैसे देने के इरादे से अपने ही परिचित के घर में लाखों की चोरी कर डाली। पीड़ित की शिकायत के बाद पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए 48 घंटे के भीतर प्रेमी-प्रेमिका दोनों को गिरफ्तार कर लिया। यह घटना नरहरपुर थाना अंतर्गत हल्बा चौकी क्षेत्र की है।

kanker Crime : जानकारी के अनुसार, 9 अगस्त 2025 को पीड़ित कन्हैया पटेल ने चौकी हल्बा में रिपोर्ट दर्ज कराई कि 8 अगस्त की दोपहर 1 बजे वह सब्जी बेचने बाजार गया था। रात करीब 8 बजे लौटने पर उसने घर का ताला टूटा और सामान बिखरा पाया। कमरे में रखी दो पेटियों से ₹95,000 नकद, सोने का मंगलसूत्र, मराठी माला, कान के टॉप्स, चांदी की करधनी और पायल गायब थे।

kanker Crime : मामले की गंभीरता को देखते हुए चौकी प्रभारी निरीक्षक मालिक राम केवट के नेतृत्व में टीम बनाई गई। जांच में पता चला कि गांव के ही करूणा पटेल और ताम्रध्वज विश्वकर्मा घटना के दिन संदिग्ध रूप से घूम रहे थे। हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर करूणा ने अपराध कबूल लिया। उसने बताया कि प्रेमी ताम्रध्वज को मोटरसाइकिल खरीदने के लिए पैसे चाहिए थे, इसलिए दोनों ने चोरी की योजना बनाई। घटना वाले दिन करूणा घर में घुसकर बसूला से ताला तोड़ पेटियों से नकदी और आभूषण ले गई, जबकि ताम्रध्वज बाहर निगरानी कर रहा था।

kanker Crime : पुलिस ने ताम्रध्वज के घर से ₹95,000 नकद और करूणा के घर से सभी आभूषण बरामद कर लिए। जब्त सामान की कुल कीमत लगभग ₹2 लाख है। दोनों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। इस कार्रवाई में चौकी प्रभारी निरीक्षक मालिक राम केवट, प्रधान आरक्षक सुकदेव ध्रुव, आरक्षक चंद्रभान टेकाम और पूरी पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका रही।

Share The News

Latest YouTube Videos

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें

CG anti Naxal operation: Chhattisgarh से लाल आतंक का अंत!, 2600 से ज्यादा नक्सलियों ने डाले हथियार..

Latest YouTube Shorts

CG News: कुख्यात ड्रग तस्कर ‘गुड़िया’ गिरफ्तार! Ambikapur में बड़ी कार्रवाई

CG News: कुख्यात ड्रग तस्कर ‘गुड़िया’ गिरफ्तार! Ambikapur में बड़ी कार्रवाई

सिर्फ 50 रुपये के लिए थप्पड़! ड्राई क्लीनिंग शॉप में हंगामा

सिर्फ 50 रुपये के लिए थप्पड़! ड्राई क्लीनिंग शॉप में हंगामा

Raipur में ट्रैफिक जाम खत्म करने की बड़ी तैयारी!

Raipur में ट्रैफिक जाम खत्म करने की बड़ी तैयारी!

Janjgir-Champa में दिनदहाड़े 3.35 करोड़ की लूट! सराफा कारोबारी पर जानलेवा हमला

Janjgir-Champa में दिनदहाड़े 3.35 करोड़ की लूट! सराफा कारोबारी पर जानलेवा हमला

1 अप्रैल आखिरी तारीख! जल्दी करें Agniveer भर्ती के लिए आवेदन

1 अप्रैल आखिरी तारीख! जल्दी करें Agniveer भर्ती के लिए आवेदन

Raipur: स्वैग वाला बर्थडे” पड़ा भारी! केक काटते ही पहुंची पुलिस

Raipur: स्वैग वाला बर्थडे” पड़ा भारी! केक काटते ही पहुंची पुलिस

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

C.G News : रायपुर में DICCI नारी शक्ति सम्मेलन का बड़ा आयोजन, SC/ST महिला उद्यमियों को मिला मंच

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क :  छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में...

Related Articles

Popular Categories