Kangana Ranaut : मुंबई | दिल्ली के कॉन्स्टिट्यूशन क्लब के बाहर समाजवादी पार्टी सांसद और अभिनेत्री जया बच्चन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में जया बच्चन एक फैन के साथ बदतमीजी से पेश आती नज़र आ रही हैं। बताया जा रहा है कि एक शख्स उनके पास आकर सेल्फी लेने की कोशिश कर रहा था, तभी हल्का सा हाथ लगते ही जया बच्चन भड़क उठीं। गुस्से में उन्होंने फैन को जोर से धक्का दिया और घूरकर देखते रहीं, जबकि फैन ने तुरंत माफी मांग ली थी।
Kangana Ranaut : इस वीडियो पर बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत ने भी अपनी तीखी प्रतिक्रिया दी है। इंस्टाग्राम स्टोरी पर वीडियो शेयर करते हुए कंगना ने जया बच्चन को “सबसे बिगड़ैल और प्रिविलेज महिला” बताते हुए तंज कसा कि लोग उनके गुस्से को सिर्फ इसलिए सहते हैं क्योंकि वह अमिताभ बच्चन की पत्नी हैं। कंगना के तीखे शब्दों और जया बच्चन के विवादित व्यवहार को लेकर सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है, और यह मामला अब एक नई कंट्रोवर्सी का रूप ले चुका है।











