Tuesday, August 18, 2026
Home Madhya Pradesh उज्जैन में J.P Nadda! किये बाबा महाकाल के दर्शन, हुए शयन आरती...

उज्जैन में J.P Nadda! किये बाबा महाकाल के दर्शन, हुए शयन आरती में शामिल

केंद्रीय मंत्री ने की बाबा महाकाल की आराधना

उज्जैन: केंद्रीय लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने अपनी उज्जैन यात्रा के दौरान विश्वप्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग भगवान महाकालेश्वर के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर वे मंदिर में आयोजित होने वाली पावन शयन आरती में सम्मिलित हुए और आध्यात्मिक अनुभूति प्राप्त की।

नंदी हॉल में बैठकर की बाबा महाकाल की आराधना

केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा ने नंदी हॉल में बैठकर पूरी श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ बाबा महाकाल की शयन आरती के दर्शन किए। आरती के दौरान उन्होंने देश की सुख-समृद्धि, जनकल्याण और स्वास्थ्य क्षेत्र की उन्नति के लिए प्रार्थना की। मंदिर परिसर “हर-हर महादेव” के जयकारों से गूंज उठा और भक्तिमय वातावरण बना रहा।

वैदिक विधि से संपन्न हुआ पूजन-अर्चन

महाकालेश्वर मंदिर में पूजन-अर्चन की संपूर्ण विधि परंपरागत वैदिक रीति-रिवाजों के अनुसार संपन्न कराई गई। मंदिर के पुजारी जितेंद्र गुरु ने मंत्रोच्चार के साथ विधिवत पूजन संपन्न कराया। इस दौरान केंद्रीय मंत्री ने श्रद्धापूर्वक भगवान शिव का अभिषेक और आरती के दर्शन किए।

मंदिर प्रबंधन की ओर से किया गया सम्मान

दर्शन और आरती के पश्चात महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति की ओर से प्रशासक एवं अपर कलेक्टर प्रथम कौशिक ने केंद्रीय मंत्री का पुष्पगुच्छ एवं स्मृति चिह्न भेंट कर आत्मीय स्वागत एवं सम्मान किया।

Read More : Ujjain बना Bollywood का नया केंद्र! CM मोहन की मौजूदगी में लॉन्च हुआ ‘राहु-केतु’ का नया गीत, पुलकित-वरुण की जोड़ी ने मचाया धमाल

कड़े सुरक्षा प्रबंध, श्रद्धालुओं में उत्साह

केंद्रीय मंत्री की उपस्थिति को देखते हुए मंदिर परिसर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। इस दौरान श्रद्धालुओं में भी उत्साह का माहौल देखने को मिला।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here