Monday, March 30, 2026
29.1 C
Raipur

Jitu Patwari News Bhopal : अमेरिका से ट्रेड डील पर जीतू पटवारी का हमला: “राहुल गांधी की भविष्यवाणी सच हुई, मोदी ने किसानों को बेचा”

Jitu Patwari News Bhopal : भोपाल (4 फरवरी 2026)। मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने केंद्र और राज्य सरकार के खिलाफ आक्रामक रुख अपनाते हुए कई गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिका के दबाव में आकर ऐसी ट्रेड डील की है, जो भारतीय किसानों, विशेषकर मध्य प्रदेश के किसानों के लिए आत्मघाती साबित होगी।

ट्रेड डील और किसानों की अनदेखी जीतू पटवारी ने कहा, “राहुल गांधी ने पहले ही सचेत किया था कि मोदी जी अमेरिका के दबाव में ट्रेड डील करेंगे और आज वही हुआ। अमेरिका की कृषि मंत्री बयान दे रही हैं, लेकिन हमारे देश के कृषि मंत्री, जो एमपी से ही सांसद हैं, चुप बैठे हैं।” उन्होंने चेतावनी दी कि यदि इस डील से एमपी के किसानों को नुकसान हुआ, तो शिवराज सिंह चौहान को ’74 बंगले’ (सरकारी निवास) में चैन से रहने नहीं दिया जाएगा।

अर्थव्यवस्था और बढ़ते कर्ज पर वार मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पर निशाना साधते हुए पटवारी ने कहा, “डॉ. मोहन यादव को अर्थशास्त्र का ज्ञान नहीं है। सरकार कर्ज लेकर भी लाडली बहनों की राशि नहीं बढ़ा पा रही है। बजट का साइज सिर्फ इसलिए बढ़ाया जा रहा है ताकि कर्ज लेने की सीमा बढ़ाई जा सके।” कांग्रेस ने मांग की है कि सरकार मध्य प्रदेश की बदहाल अर्थव्यवस्था पर तत्काल ‘श्वेत पत्र’ जारी करे।

ओबीसी आरक्षण और वकीलों का ‘खेल’ ओबीसी आरक्षण की सुनवाई पर जीतू पटवारी ने सनसनीखेज आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि सरकार ने ओबीसी आरक्षण को रोकने के लिए वकीलों की एक लंबी-चौड़ी टीम खड़ी की है। “डेढ़ सौ करोड़ रुपये वकीलों पर खर्च किए जा रहे हैं। वकील आए तो 25 लाख और न आए तो भी 25 लाख का बिल बन रहा है। ओबीसी के अधिकारों को उन्हीं के पैसे से कुचला जा रहा है।”

मंत्रियों के इस्तीफे की मांग पटवारी ने कैबिनेट मंत्रियों विजय शाह और कैलाश विजयवर्गीय के इस्तीफे की मांग करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री ‘अपराधी मंत्रियों’ को संरक्षण दे रहे हैं।

  • विजय शाह: जिन्हें सुप्रीम कोर्ट ने पद पर रहने के अयोग्य बताया है, उन्हें इस बार विधानसभा की कुर्सी पर बैठने नहीं दिया जाएगा।

  • कैलाश विजयवर्गीय: नगरीय प्रशासन विभाग की लापरवाही से जहरीले पानी से 32 मौतें हुईं, उन्हें भी इस्तीफा देना चाहिए।

  • स्वास्थ्य मंत्री: जिनके विभाग की दवाइयों से बच्चों की जान गई, वे भी पद के हकदार नहीं हैं।

संगठन में फेरबदल की तैयारी संगठन में बदलाव को लेकर उन्होंने कहा कि 8 और 9 फरवरी को भोपाल और उज्जैन संभाग के ब्लॉक अध्यक्षों की बैठक बुलाई गई है। जो अच्छा काम करेगा, उसे बड़ी जिम्मेदारी मिलेगी। संगठन सृजन का काम सकारात्मक रूप से आगे बढ़ रहा है।

Share The News

Latest YouTube Videos

Ambikapur PHE protest: PHE दफ्तर का घेराव, ठेकेदारों का सनसनीखेज आरोप

Ambikapur PHE protest: PHE दफ्तर का घेराव, ठेकेदारों का सनसनीखेज आरोप

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें

CG anti Naxal operation: Chhattisgarh से लाल आतंक का अंत!, 2600 से ज्यादा नक्सलियों ने डाले हथियार..

Latest YouTube Shorts

Raipur में ड्रंक एंड ड्राइव पर सख्ती, एक रात में 137 चालक धराए

Raipur में ड्रंक एंड ड्राइव पर सख्ती, एक रात में 137 चालक धराए

CG News: कुख्यात ड्रग तस्कर ‘गुड़िया’ गिरफ्तार! Ambikapur में बड़ी कार्रवाई

CG News: कुख्यात ड्रग तस्कर ‘गुड़िया’ गिरफ्तार! Ambikapur में बड़ी कार्रवाई

सिर्फ 50 रुपये के लिए थप्पड़! ड्राई क्लीनिंग शॉप में हंगामा

सिर्फ 50 रुपये के लिए थप्पड़! ड्राई क्लीनिंग शॉप में हंगामा

Raipur में ट्रैफिक जाम खत्म करने की बड़ी तैयारी!

Raipur में ट्रैफिक जाम खत्म करने की बड़ी तैयारी!

Janjgir-Champa में दिनदहाड़े 3.35 करोड़ की लूट! सराफा कारोबारी पर जानलेवा हमला

Janjgir-Champa में दिनदहाड़े 3.35 करोड़ की लूट! सराफा कारोबारी पर जानलेवा हमला

1 अप्रैल आखिरी तारीख! जल्दी करें Agniveer भर्ती के लिए आवेदन

1 अप्रैल आखिरी तारीख! जल्दी करें Agniveer भर्ती के लिए आवेदन

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Related Articles

Popular Categories